लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से निपटने के वैश्विक प्रयासों में भारत सबसे आगे रहा है : राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: March 18, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत सामूहिक स्वास्थ्य एवं आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कोरोना वायरस महामारी से निर्णायक और समन्वित तरीके से निपटने के वैश्विक प्रयासों में सबसे आगे रहा है।

उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की टीका मैत्री पहल के तहत भारत में बने अत्यधिक किफायती टीके कई देशों में पहुँच चुके हैं, जो ‘विश्व की फार्मेसी’ के रूप में हमारी प्रतिष्ठा को फिर से कायम कर रहे हैं।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक कोविंद ने एक डिजिटल समारोह में फिजी, डोमिनिकन गणराज्य, अफगानिस्तान और गुयाना के राजदूतों/ उच्चायुक्तों का परिचय पत्र स्वीकार किया।

बयान के मुताबिक फिजी के उच्चायुक्त कमलेश शशि प्रकाश, डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत डेविड इमैनुएल पुइग बुचेल, अफगानिस्तान के राजदूत फ़रीद मामुन्द्जय और गुयाना के उच्चायुक्त चरणदास पर्सौद ने अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने राजदूतों/उच्चायुक्तों की नियुक्ति पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि इन चारों देशों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और हमारे संबंध शांति एवं समृद्धि के साझा लक्ष्य रखते हैं।

राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2021-22 कार्यकाल के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने को लेकर भी इन देशों की सरकारों का शुक्रिया अदा किया।

बयान के मुताबिक उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि सामूहिक स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 से निर्णायक और समन्वित रूप से निपटने के वैश्विक प्रयासों में भारत सबसे आगे रहा है।

बयान के मुताबिक राजदूतों और उच्चायुक्तों ने अपने-अपने देशों को कोविड-19 के टीके की आपूर्ति करने को लेकर भारत का आभार जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल