लाइव न्यूज़ :

भारत ने कोविड-19 टीके की आपूर्ति का दिया है आश्वासन : बांग्लादेश

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री हसन महमूद ने सोमवार को कहा कि भारत ने आश्वासन दिया है कि स्थिति के बेहतर होते ही वह कोविड-19 के टीकों की अधिक आपूर्ति करेगा।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश भारत की स्थानीय मांगों को समझता है।

महमूद ने यहां दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) में बंगबंधु मीडिया केन्द्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत ने प्रभावशाली तरीके से कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का सामना किया और अब यहां संक्रमण की दर 25 प्रतिशत से घटकर दो प्रतिशत तक आ गयी है।

भारत में किसी प्रेस क्लब में अपनी तरह का यह पहला मीडिया सेंटर है। यह मीडिया केन्द्र बांग्लादेश के संस्थापक राष्ट्रपति 'बंगबंधु' शेख मुजीबुर रहमान के जन्म शताब्दी उत्सव के तहत उनकी याद में भारत में बांग्लादेश उच्चायोग के समर्थन से स्थापित किया गया है। पीसीआई में बांग्लादेश के महान नेता शेख मुजीबुर रहमान की एक तस्वीर भी लगाई गयी है। भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मोहम्मद इमरान ने कहा कि पूरे भारत में ऐसे और मीडिया केंद्र बनाने की योजना है।

बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कार्यक्रम में कहा, ‘‘बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंध एक नयी ऊंचाई तक पहुंच गए हैं। यह मीडिया केंद्र दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और जनता से जनता के संपर्क को मजबूत करने में मदद करेगा।’’

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने कोविड-19 रोधी टीके की तीन करोड़ खुराक खरीदने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के साथ एक समझौता किया था।

भारत ने अपने पड़ोसियों को प्राथमिकता देते हुए जनवरी में बांग्लादेश को कोविड-19 टीके की 32 लाख खुराक उपहार के रूप में भेंट की थी। इसके बाद समझौते के तहत बांग्लादेश को फरवरी तक टीके की 70 लाख खुराक मिली थीं।

महमूद ने संवाददाताओं से कहा,‘‘भारत सरकार ने हमें आश्वासन दिया है कि यहां स्थिति और बेहतर होते ही वे समझौते के तहत टीके उपलब्ध कराएंगे। बांग्लादेश भारत की स्थानीय मांग को समझता है।’’

उन्होंने भारत सरकार और एसआईआई के प्रति आभार भी प्रकट किया।

टीके की आपूर्ति को लेकर किए गए सवाल पर बांग्लादेश के मंत्री ने कहा,‘‘मैं टीकों के लिए यहां नहीं आया हूं। हम आपकी स्थानीय मांग और स्थानीय जटिलताओं को समझते हैं। भारत-बांग्लादेश संबंध केवल टीकों से ही नहीं जुड़े हुए हैं। हमारे बीच ऐतिहासिक संबंध हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंध मजबूत हुए हैं।’

बांग्लादेश के नेता ने कहा, ‘ दुर्भाग्य से, कुछ महीने पहले भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर आई। इसलिए हमें टीकों की और खेप नहीं मिली। लेकिन मुझे भारत सरकार और एसआईआई को धन्यवाद देना चाहिए। साथ ही, भारत ने हमें कुछ टीके उपहार के रूप में भी दिए। महामारी की दूसरी लहर के दौरान कई लोगों की मौत हो रही थी। जाहिर है, उस समय घरेलू मांग ही भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

भारत ने हाल ही में महामारी के दौरान सहायता के लिए बांग्लादेश को दो मोबाइल मेडिकल ऑक्सीजन संयंत्र उपहार में दिए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मार्च में ढाका की यात्रा की थी। उसके बाद से महमूद भारत का दौरा करने वाले पहले वरिष्ठ बांग्लादेशी नेता हैं। महमूद के अपने भारतीय समकक्ष अनुराग ठाकुर और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करने की संभावना है।

अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को लेकर महमूद ने कहा, ‘‘दक्षिण एशियाई क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए अफगानिस्तान में स्थिरता महत्वपूर्ण है। हम अफगानिस्तान की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित