लाइव न्यूज़ :

भारत की हमेशा स्वतंत्र विदेश नीति रही है : विदेश मंत्रालय ने रूस से एस-400 प्रणाली की खरीद पर कहा

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत की हमेशा स्वतंत्र विदेश नीति रही है जो इसकी रक्षा खरीद और आपूर्ति पर भी लागू होती है।

मंत्रालय की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी कि रूस से भारत के एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली खरीदने पर उसे अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद के मुद्दे पर अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच समग्र वैश्विक रणनीतिक भागीदारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की रूस के साथ एक विशेष और महत्वपूर्ण रणनीतिक भागीदारी है। भारत ने हमेशा स्वतंत्र विदेश नीति अपनाई है जो हमारी रक्षा खरीद और आपूर्ति पर भी लागू होती है और ये हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों से निर्देशित हैं।’’

इस बीच, कनाडा के नेता रामदीप बरार के दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन का कथित तौर पर समर्थन करते दिखने से संबंधित सवाल पर श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमने इन खबरों का संज्ञान लिया है और हम इन तथ्यों को देख रहे हैं।’’

नेपाल के राजनीतिक घटनाक्रम के मुद्दे पर श्रीवास्तव ने कहा कि यह नेपाल का आंतरिक मामला है और शुभचिंतक भारत शांति, समृद्धि तथा विकास के पथ पर आगे बढ़ने में नेपाली लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा।

सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस दावे के बारे में कि केंद्र ने पासपोर्टों से राष्ट्रीयता का कॉलम हटा दिया है, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की बातें पूरी तरह गलत हैं।

सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में भारत के दो साल का कार्यकाल शुरू करने तथा तालिबान प्रतिबंध समिति का अध्यक्ष बनने के मुद्दे पर श्रीवास्तव ने कहा कि नयी दिल्ली अपने कार्यकाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों के समावेशी समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग