लाइव न्यूज़ :

भारत ने कोविड रोधी टीके की 75 करोड़ से अधिक खुराकें लगाईं: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि भारत ने कोविड रोधी टीके की 75 करोड़ से अधिक खुराकें लगाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है।

मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ देश का टीकाकरण अभियान नए आयाम हासिल कर रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, “ बधाई भारत। आज़ादी के 75वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया है।” उन्होंने साथ में हैशटैग ‘सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन’ और हैशटैग ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ का इस्तेमाल किया है।

अब तक, छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, गोवा, दादरा और नगर हवेली, लद्दाख व लक्षद्वीप में सभी वयस्क लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लगा दी गई है।

मांडविया ने कहा कि भारत को 10 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा छूने में 85 दिन लगे थे जबकि 20 करोड़ का आंकड़ा छूने में 45 और दिन तथा 30 करोड़ का आंकड़ा छूने में 29 और दिन लगे।

देश को 30 करोड़ खुराक से 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन लगे तथा फिर छह अगस्त को 50 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने में 20 दिन और लगे।

देश ने 60 करोड़ का आंकड़ा पार में 19 दिन और लिए तथा 60 करोड़ से 70 करोड़ तक पहुंचने में महज़ 13 दिन लगे जो सात सितंबर को हुआ था।

देश भर में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी की गई थी और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण दो फरवरी से शुरू किया गया था।

तीसरा चरण एक मार्च से शुरू किया गया था जिसमें 60 साल की उम्र से अधिक लोगों और 45 साल या इससे ज्यादा उम्र के उन लोगों को शामिल किया गया था जो पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं।

देश में एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया गया था। वहीं एक मई से 18 वर्ष से ज्यादा आयु वाले सभी लोगों के लिए टीकाकरण के दरवाजे खोल दिए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता