लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 से प्रति एक लाख आबादी पर एक व्यक्ति की मौत, ब्रिटेन में प्रति लाख पर 63 और स्पेन में 60 लोगों ने गंवाई जान

By सुमित राय | Updated: June 23, 2020 18:25 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत में प्रति एक लाख आबादी पर कोविड-19 से मौत का आंकड़ा एक है, जबकि ब्रिटेन में 63 स्पेन में एक लाख लोगों पर 60 मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस से प्रति एक लाख आबादी में एक व्यक्ति की मौत हुई है।कोविड-19 से ब्रिटेन में प्रति एक लाख आबादी पर 63.13, स्पेन में 60.60, इटली में 57.19 मौत दर्ज की गई हैं।भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14011 पहुंच गई है।

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बीच राहत की बात है कि भारत में मौत का आंकड़ा अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। भारत में कोरोना वायरस से प्रति एक लाख आबादी में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दुनियाभर में इसका औसत 6.04 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, "कोविड-19 से भारत में प्रति एक लाख आबादी में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि इसका वैश्विक औसत 6.04 है।" इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि देश में मौत का आंकड़ा मामलों के जल्दी पता लगाए जाने के कारण है।

भारत में हो चुकी है 14 हजार लोगों की मौत

मंत्रालय के अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजे तक (पिछले 24 घंटे में) 312 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई, इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 14 हजार 11 पहुंच गया।

ब्रिटेन में प्रति लाख पर 63 और स्पेन में 60 मौत

विश्व स्वास्थ्य संगठन की 22 जून की स्थिति रिपोर्ट 154 का जिक्र करते हुए मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से ब्रिटेन में प्रति एक लाख आबादी पर 63.13, स्पेन में 60.60, इटली में 57.19, अमेरिका में 36.30, जर्मनी में 27.32, ब्राजील में 23.68 और रूस में 5.62 मौत दर्ज की गईं।

कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 56.38 प्रतिशत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "देशभर में अब तक कोरोना वायरस से 2 लाख 48 हजार 189 लोग इस रोग से उबर चुके हैं और भारत में इस महामारी से मरीजों के उबरने की दर आज की तारीख में 56.38 प्रतिशत पहुंच गई है।"

भारत में कोरोना वायरस के 178014 एक्टिव केस मौजूद हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

देशभर में 4.4 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 440215 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 14011 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में 248190 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और 178014 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया