लाइव न्यूज़ :

भारत में करीब सात महीनों में कोविड-19 के सबसे कम 12,584 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: January 12, 2021 12:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी भारत में करीब सात महीने में 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे कम 12,584 नए मामले सामने आए और इसके साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,04,79,179 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 167 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,327 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार कुल 1,01,11,294 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.49 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी कुल 2,16,558 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। यह कुल मामलों का 2.07 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 11 जनवरी तक कुल 18,26,52,887 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 8,97,056 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 167 और लोगों की मौत वायरस से हुई है। उनमें से महाराष्ट्र के 40, केरल के 20, पश्चिम बंगाल के 16, छत्तीसगढ़ के 15 और दिल्ली के 13 लोग शामिल थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक कुल 1,51,327 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतको में से महाराष्ट्र के 50,101, तमिलनाडु के 12,228, कर्नाटक के 12,144, दिल्ली के 10,691, पश्चिम बंगाल के 9,957, उत्तर प्रदेश के 8,504, आंध्र प्रदेश के 7,131 और पंजाब के 5,447 लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित