लाइव न्यूज़ :

भारत में 2014 में तेंदुओं की संख्या 8,000 थी, 2018 में बढ़कर 12,000 से अधिक हुए :जावड़ेकर

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर भारत में तेंदुओं की संख्या बढ़कर 2018 में 12,000 से अधिक हो गई, जहां 2014 में यह करीब 8,000 थी। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि तेंदुओं के अलावा देश में बाघ और शेरों की संख्या भी बढ़ी है जो दिखाता है कि देश अपनी पारिस्थितिकी और जैव विविधता दोनों की अच्छे से रक्षा कर रहा है।

‘भारत में 2018 में तेंदुओं की स्थिति’ शीर्षक से रिपोर्ट जारी करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि तेंदुओं की संख्या का आकलन उनकी तस्वीरें लेने की प्रक्रिया के जरिए किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘2014 में तेंदुओं की संख्या 8,000 थी। बाघों, एशियाई शेरों और अब तेंदुओं की संख्या में वृद्धि दर्शाती है कि किस तरह भारत अपने यहां पर्यावरण, पारिस्थितिकी और जैव विविधता की रक्षा कर रहा है।’’

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2018 में तेंदुओं की संख्या 12,852 थी, जिनमें से सबसे अधिक 3,421 तेंदुए मध्य प्रदेश में पाए गए। कर्नाटक में इनकी संख्या 1,783 और महाराष्ट्र में 1,690 है।

क्षेत्रवार वितरण के अनुसार मध्य भारत और पूर्वी घाटों में तेंदुओं की संख्या सर्वाधिक है जो 8,071 है। इस क्षेत्र में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश हैं।

पश्चिमी घाट क्षेत्र जिसमें कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा और केरल के क्षेत्र शामिल हैं वहां 3,387 तेंदुए जबकि शिवालिक एवं गंगा के मैदानी इलाके जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के क्षेत्र आते हैं उनमें 1,253 तेंदुए पाए गए।

पूर्वोत्तर के पहाड़ी क्षेत्र में सिर्फ 141 तेंदुए पाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं