लाइव न्यूज़ :

भारत को बहरीन से 54 टन ऑक्सीजन मिली

By भाषा | Updated: May 5, 2021 18:31 IST

Open in App

मंगलुरू, पांच मई भारतीय नौसेना का एक पोत बहरीन से 54 टन ऑक्सीजन लेकर बुधवार को यहां पहुंचा।

भारतीय नौसेना ने मित्र देशों से ऑक्सीजन और संबंधित चिकित्सा आपूर्ति लाने के लिए ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु द्वितीय’ शुरू किया है।

एक रक्षा अधिकारी ने बयान में बताया कि आईएनएस तलवार आज दोपहर 54 टन ऑक्सीजन लेकर न्यू मंगलूरू बंदरगाह पहुंचा।

बयान में उप नौसेना प्रमुख वाई एडमिरल एमएस पवार के हवाले से कहा गया है, “ नौ युद्ध पोतों को क्षेत्र में विभिन्न बंदरगाहों पर भेजा गया है जिसमें पश्चिम में कुवैत और पूर्व में सिंगापुर शामिल है। ”

बयान में कहा गया है कि इसके अलावा आईएसएन ऐरावत सिंगापुर से और आईएनएस कोलकाता कुवैत से तरल ऑक्सीजन, ऑक्सीजन से भरे सिलेंडर, क्रायोजेनिक टैंक और अन्य चिकित्सा आपूर्ति लेकर भारत लौट रहे हैं।

रक्षा अधिकारी के मुताबिक, तीन और युद्ध पोत कुवैत और दोहा (कतर) से और आपूर्ति हासिल करेंगे।

वाइस एडमिरल ने कहा, “ भारतीय नौसेना ने पिछले साल आईओआर (हिंद महासागर रिम एसोसिएशन) देशों से हमारे परेशान नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु शुरू किया था, उसी तरह मैं देशवासियों को आश्वस्त कर दूं कि नौसेना राहत लाने के लिए अपनी कोशिशों को जारी रखेगी और साथ मिलकर इस चुनौती से निपटेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है