भारत, फ्रांस ने परमाणु अप्रसार और निरस्त्रीकरण पर वार्ता की

By भाषा | Updated: November 18, 2021 22:38 IST2021-11-18T22:38:19+5:302021-11-18T22:38:19+5:30

India, France hold talks on nuclear non-proliferation and disarmament | भारत, फ्रांस ने परमाणु अप्रसार और निरस्त्रीकरण पर वार्ता की

भारत, फ्रांस ने परमाणु अप्रसार और निरस्त्रीकरण पर वार्ता की

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भारत और फ्रांस ने बृहस्पतिवार को परमाणु अप्रसार, निरस्त्रीकरण और बाह्य अंतरिक्ष की सुरक्षा से संबंधित घटनाक्रमों पर बातचीत की।

यह चर्चा पेरिस में निरस्त्रीकरण और परमाणु अप्रसार पर भारत-फ्रांस के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान हुई।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "दोनों पक्षों ने परमाणु, रासायनिक, जैविक हथियारों से संबंधित निरस्त्रीकरण, अप्रसार तथा बाहरी अंतरिक्ष की सुरक्षा संबंधी घटनाक्रमों और पारंपरिक हथियारों एवं निर्यात पर नियंत्रण से संबंधित एजेंडे पर प्रगति को लेकर चर्चा की।"

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा) ने किया वहीं फ्रांस का नेतृत्व उसके विदेश मंत्रालय में रणनीतिक, सुरक्षा और निरस्त्रीकरण मामलों के प्रमुख ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India, France hold talks on nuclear non-proliferation and disarmament

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे