लाइव न्यूज़ :

भारत, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया ने हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: February 24, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को हिन्द प्रशांत क्षेत्र में त्रिपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।

वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में तीनों पक्षों ने पिछले वर्ष सितंबर में आयोजित विदेश सचिव स्तर की त्रिपक्षीय वार्ता के परिणामों की प्रगति की समीक्षा की जिसमें नौवहन सुरक्षा, मानवीय सहायता एवं आपदा राहत, समुद्र आधारित अर्थव्यवस्था, अवैध, अविनियमित और गैर सूचित ढंग से मछली पकड़ने की समस्या से निपटने और बहुस्तरीय मंच पर सहयोग जैसे विषय शामिल हैं ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पश्चिमी यूरोप) संदीप चक्रवर्ती ने किया जबकि फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व निदेशक (एशिया एवं ओशेनिया) बर्टरैंड लोर्थोलारी ने किया। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई पक्ष का नेतृत्व प्रथम सहायक सचिव (उत्तर एवं दक्षिण एशिया प्रकोष्ठ) गैरी कोवान एवं प्रथम सहायक सचिव (यूरोप एवं लातिन अमेरिका प्रभाग) जॉन गिरिंग ने किया।

बैठक में हिन्द प्रशांत क्षेत्र में त्रिपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई।

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब हिन्द प्रशांत क्षेत्र में चीन की सैन्य आक्रामकता बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग