लाइव न्यूज़ :

भारत का पहला ओमीक्रॉन मरीज निजी लैब से नेगेटिव रिपोर्ट लेकर भागा विदेश, दक्षिण अफ्रीका से लौटे 10 यात्री भी लापता, चिंता में कर्नाटक सरकार

By अनिल शर्मा | Updated: December 4, 2021 13:21 IST

सरकार के लिए ये शर्म की बात है कि बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 'सख्त' जाँच प्रोटोकॉल के बावजूद 10 यात्री कैसे फरार हो गए। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि इन यात्रियों का आज रात तक पता लगाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने पुलिस को लापता हुए सभी 10 लोगों का पता लगाने को कहा हैदुबई भागे ओमीक्रॉन मरीज 20 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से आया था और सात दिन बाद फरार हो गया

कर्नाटकः ओमीक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच कर्नाटक सरकार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि भारत में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट का पहला मरीज एक निजी लैब से नेगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट हासिल कर देश से 'भागकर' दुबई चला गया।

यही नहीं सरकार की किरकिरी तब और हुई जब दक्षिण अफ्रीका से लौटे 10 लोग हवाई अड्डे से बिना किसी परीक्षण के भाग निकले। जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि लापत हुए सभी 10 लोगों के फोन बंद आ रहे हैं। वहीं ओमीक्रॉन मरीज के दुबई भागने को लेकर राज्य के मंत्री आर. अशोक ने कहा कि हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और वे देखेंगे जिस शांगरी-ला होटल से व्यक्ति फरार हुआ, वहां क्या चूक हुई।

सरकार के लिए ये शर्म की बात है कि बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 'सख्त' जाँच प्रोटोकॉल के बावजूद 10 यात्री कैसे फरार हो गए। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि इन यात्रियों का आज रात तक पता लगाया जाएगा। उधर, मुख्यमंत्री ने स्थिति का आकलन करने के लिए एक शीर्ष स्तरीय बैठक बुलाई है।

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने ओमिक्रॉन पर बैठक के बाद कहा, आज रात तक कथित तौर पर लापता हुए सभी 10 लोगों का पता लगाया जाना चाहिए और उनका परीक्षण किया जाना चाहिए। यात्रियों को उनकी रिपोर्ट आने तक हवाई अड्डे से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। राज्य सरकार ने शुक्रवार को कहा कि रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि पहला ओमाइक्रोन मामला, एक 66 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी नागरिक, एक निजी प्रयोगशाला से कोविड निगेटिव रिपोर्ट लेने के बाद दुबई भाग गया। वह व्यक्ति 20 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से आया था और सात दिन बाद दुबई के लिए रवाना हुआ। 

टॅग्स :बी.1.1529कर्नाटककोविड-19 इंडियासाउथ अफ़्रीकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल