लाइव न्यूज़ :

भारत, फिनलैंड ने कारोबार, निवेश, शिक्षा, अंतरिक्ष सहित द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

By भाषा | Updated: November 24, 2021 14:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर भारत और फिनलैंड ने कारोबार एवं निवेश, शिक्षा, चक्रीय अर्थव्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा, नवोन्मेष, टिकाऊ विकास सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर विस्तृत चर्चा की तथा स्वास्थ्य, व्यवसायिक शिक्षा, अंतरिक्ष, स्टार्ट अप, औषधि जैसे नये क्षेत्रों में सहयोग की संभावना तलाशने पर सहमति व्यक्त की।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारत और फिनलैंड ने मंगलवार को हेलसिंकी में विदेश कार्यालय विचार विमर्श पर 11वें दौर की बैठक की। इसमें भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) रीनत संधु ने किया जबकि फिनलैंड का प्रतिनिधित्व वहां के विदेश मंत्रालय में स्थायी सचिव माटी एंटोनेन ने किया ।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने कारोबार एवं निवेश, शिक्षा, चक्रीय अर्थव्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा, नवोन्मेष, टिकाऊ विकास, कृत्रिम बुद्धिमता, क्वांटम कम्प्यूटिंग, डिजिटलीकरण सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर विस्तृत चर्चा की ।

इसमें कहा गया है कि भारत और फिनलैंड के मित्रतापूर्ण एवं गर्मजोशी भरे संबंध हैं जो लोकतंत्र, स्वतंत्रता, कानून के शासन और मानवाधिकारों का सम्मान के साझे मूल्यों पर आधारित हैं। इन संबंधों को 16 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड की प्रधानमंत्री साना मरीन के बीच डिजिटल माध्यम से हुई बैठक के बाद और गति मिली ।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की बैठक के बाद हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बयान के अनुसार, ‘‘ दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य, व्यवसायिक शिक्षा, अंतरिक्ष, स्टार्ट अप, औषधि जैसे नये क्षेत्रों में सहयोग की संभावना तलाशने पर सहमति व्यक्त की । ’’

दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान की स्थिति, हिन्द प्रशांत, भारत यूरोपीय संघ गठजोड़, आर्कटिक एवं अंटार्कटिक क्षेत्र में सहयोग, सीओपी26 के संबंध में सहयोग सहित आपसी हितों से जुड़े वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद सहित अन्य वैश्विक मंचों पर सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की।

मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों ने छात्रों एवं पेशेवरों सहित एक दूसरे के यहां वृहद आवाजाही की जरूरत बतायी तथा इस बारे में हाल ही में सम्पन्न ‘एयर बबल व्यवस्था’ पर सहमति व्यक्त की जिससे भारत एवं फिनलैंड के बीच फिर से सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी । दोनों पक्षों ने कोविड-19 महामारी की स्थिति के बारे में भी चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल