लाइव न्यूज़ :

भारत ने सबसे तेजी से 14 करोड़ कोविड-19 रोधी टीके लगाए : सरकार

By भाषा | Updated: April 25, 2021 14:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल भारत दुनिया में अपने नागरिकों को सबसे तेजी से 14 करोड़ कोविड रोधी टीकों की खुराक लगाने वाला देश बन गया है और उसने महज 99 दिनों में इसे अंजाम दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार को यह जानकारी दी गई।

मंत्रालय ने सुबह सात बजे तक की शुरुआती रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में हुए कुल टीकाकरण में से 58.83 प्रतिशत टीके आठ राज्यों – महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल- में लगाए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि अब तक देश भर में 20,19,263 सत्रों में कुल 14,09,16,417 टीके की खुराक दी गईं।

इसमें कहा गया कि इनमें 92,90,528 स्वास्थ्यकर्मियों और 1,19,50,251 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है जबकि 59,95,634 स्वास्थ्यकर्मियों और 62,90,491 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

वरिष्ठ नागरिकों की बात करें तो 4,96,55,753 को पहली खुराक लग चुकी है जबकि 77,19,730 वरिष्ठ नागरिकों को दूसरी खुराक भी लग चुकी है। वहीं 45 से 60 साल आयुवर्ग के 4,76,83,792 लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है जबकि ऐसे 23,30,238 लोग दूसरी खुराक भी लगवा चुके हैं।

मंत्रालय ने रेखांकित किया, “एक अन्य महत्वपूर्व उपलब्धि यह है कि भारत 14 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचने वाला देश बन गया है। भारत ने यह महज 99 दिनों में किया है।”

मंत्रालय के मुताबिक टीके की 25 लाख से ज्यादा खुराक बीते 24 घंटों के दौरान दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह