लाइव न्यूज़ :

भारत तेजी से टीके की 10 करोड़ खुराकें देने के मामले में आगे : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 10, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 10 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 85 दिन में टीके की 10 करोड़ खुराकें दी गयी हैं और भारत दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाने वाला देश बन गया है।

मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को टीके की 10 करोड़ खुराक देने में 89 दिन लगे जबकि चीन को इस कार्य में 102 दिन लग गए।

मंत्रालय ने कहा कि वैश्विक स्तर पर दी जा रही टीके की खुराक के मामले में भारत शीर्ष पर बना हुआ है। देश में रोजाना टीके की औसतन 38,93,288 खुराक दी जा रही हैं।

मंत्रालय की शाम साढ़े सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक, देश में टीके की कुल 10,12,84,282 खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कार्यस्थल पर जाकर टीके की खुराक देने के हालिया प्रावधान का उद्देश्य उन्हें कोविड-19 महामारी की चपेट में आने से बचाना है।

मंत्रालय ने कहा, ''इसके साथ ही प्रभावी नैदानिक प्रबंधन के जरिए भारत में संक्रमण के चलते दुनिया में सबसे कम (1.28 फीसदी) मौतें दर्ज की गई हैं।''

मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने 85 दिन में नौ करोड़ 20 लाख से अधिक टीके लगाए जबकि चीन एवं ब्रिटेन ने इसी अवधि में क्रमश: छह करोड़ 10 लाख से अधिक और दो करोड़ 10 लाख से अधिक टीके लगाए।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी भारत में सबसे तेज टीकाकरण को दर्शाने वाला एक चार्ट ट्वीट किया और इसे ''स्वस्थ एवं कोविड मुक्त भारत के लिए मजबूत प्रयास करार दिया।''

मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक किए गए टीकाकरण का 60.62 फीसदी आठ राज्यों में हुआ है जिनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल शामिल हैं।

देश भर में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को जबकि दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई।

इसके बाद एक मार्च से शुरू हुए अगले चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के ऐसे लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है जो पहले ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं।

अब देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को टीके की खुराक दी जा रही है।

देशव्यापी टीकाकरण के दौरान 85वें दिन शनिवार रात आठ बजे तक कुल 29,65,886 खुराक दी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर