लाइव न्यूज़ :

भारत अपनी सीमाओं पर नयी चुनौतियों का सामना कर रहा : थल सेना प्रमुख

By भाषा | Updated: April 6, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को कहा कि भारत अपनी सीमाओं पर नए सिरे से चुनौतियों का सामना कर रहा है और प्रशिक्षण ले रहे सैन्य अधिकारियों को इस तरह के सभी घटनाक्रमों से अवगत रहना चाहिए।

जनरल नरवणे तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) में ‘पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं के घटनाक्रम तथा भारतीय सेना के भावी रोडमैप पर उनके प्रभाव’ विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।

भारतीय सेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार थल सेना प्रमुख ने जोर दिया कि देश अपनी सीमाओं पर नयी चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने छात्रों से सभी घटनाक्रमों को लेकर अवगत रहने का आह्वान किया।

जनरल नरवणे कॉलेज के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कॉलेज में 76वें स्टाफ पाठ्यक्रम में शामिल अधिकारियों और संकाय सदस्यों को व्याख्यान दिया।

बयान में कहा गया है कि डीएसएससी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एम जे एस कहलों ने तीनों सेनाओं के बीच समन्वय के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों और नयी पहलों को शामिल करने की जानकारी दी।

थल सेना प्रमुख को प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और ढांचागत विकास में किए जा रहे बदलावों के संबंध में डीएसएससी की भूमिका के बारे में भी अवगत कराया गया।

बयान के अनुसार उन्होंने कोविड​​-19 महामारी के बावजूद प्रशिक्षण के उच्च स्तर को बनाए रखने के लिए कॉलेज की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos