लाइव न्यूज़ :

'हम इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी के एक्सपर्ट हैं और पड़ोसी मुल्क 'इंटरनेशनल टेररिस्ट' में अव्वल है', एस जयशंकर का पाकिस्तान पर कटाक्ष

By रुस्तम राणा | Updated: October 1, 2022 21:57 IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम आतंकवाद के विषय में दुनिया को यह समझाने में कामयाब रहे कि आतंक वाद कोई राजनीति या कूटनीति नहीं है। बल्कि 'आतंकवाद' आतंकवाद है। जो आज हमारे खिलाफ हो रहा है कल आपके साथ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री ने कहा - हम दुनिया को समझाने में कामयाब रहे कि आतंकवाद कोई राजनीति या कूटनीति नहीं हैउन्होंने कहा- यही कारण है कि आज जो कोई भी देश आतंकवाद का उपयोग करता है उनपर आज दबाव हैएस जयशंकर ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय छात्रों को युद्ध क्षेत्र से निकालने के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की

वडोदरा: विदेश एस जयशंकर ने गुजरात के वडोदरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर कटाक्ष किया। शनिवार को भारत के विदेश मंत्री ने कहा, "हम (भारत) इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (सूचना प्रौद्योगिकी) के एक्सपर्ट हैं और वो इंटरनेशनल टेररिस्ट (वैश्विक आतंकवादी) के एक्सपर्ट हैं।"

जयशंकर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम आतंकवाद के विषय में दुनिया को यह समझाने में कामयाब रहे कि आतंकवाद कोई राजनीति या कूटनीति नहीं है। बल्कि 'आतंकवाद' आतंकवाद है। जो आज हमारे खिलाफ हो रहा है कल आपके साथ होगा। उन्होंने कहा दुनिया अब इसे समझ चुकी है। दुनिया आजकल इसे कम बर्दाश्त करती है। यही कारण है कि आज जो कोई भी देश आतंकवाद का उपयोग करता है उनपर आज दबाव है। वे हिचकिचाते हैं।   

विदेश मंत्री ने अपने भाषण में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय छात्रों को युद्ध क्षेत्र से निकालने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, 24 फरवरी को लड़ाई (रुस और यूक्रेन के बीच) शुरू हुई। उस समय हमारे करीब 20 हजार विद्यार्थी वहां पर फंसे हुए थे...जब से लड़ाई शुरू हुई प्रधानमंत्री की नजर इस पर थी।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने युद्ध के बीच में राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की दोनों को फोन किया। फोन कर उन्होंने थोड़ी देर के लिए गोलीबारी रूकवाया ताकि हमारे लोग बाहर निकल सकें। 

वहीं कोविड के दौरान भारत की 'वैक्सीन डिप्लोमेसी' को लेकर प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, वैक्सीन का जो कच्चा माल होता है वो हर देश अपने लिए रोक रहा था। हमारे लिए समस्या थी की दुनिया की सप्लाई चैन अगर हमारे लिए काम नहीं करेगी तो हम वैक्सीन कैसे बनाएंगे। ऐसे में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को समझाया कि आप दुनिया के वैक्सीन सप्लाई चैन को मत रोकिए। उनके कहने पर अमेरिकी प्रशासन ने भारत को रक्षा उत्पादन अधिनियम में छूट दी और उसके कारण हमारा वैक्सीन कार्यक्रम सुचारू रूप से चला पाए। 

टॅग्स :S Jaishankarआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी