लाइव न्यूज़ :

ऑक्सफ़ोर्ड के कोविड-19 टीके के परीक्षण के सकारात्मक नतीजों से भारत को उम्मीद; अन्य टीकों की तुलना में बेहतर विकल्प

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:45 IST

Open in App

(शकूर राठेर)

नयी दिल्ली, 24 नवंबर कम मूल्य और अधिक तापमान पर भी भंडारण होने की विशेषता को देखते हुए, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का कोविड-19 टीका भारत के लिए अधिक अनुकूल है और यह मॉडर्ना, फाइजर या स्पूतनिक वी जैसे टीके की तुलना में अधिक व्यवहार्य विकल्प है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रस्तुत डेटा अभी प्रारंभिक स्तर के हैं, इसलिए अभी इसका पूर्ण विश्लेषण कर पाना मुश्किल है।

कई वैज्ञानिकों ने मंगलवार को कहा कि इसको लेकर बहुत उम्मीद की जा रही है और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का टीका फिलहाल शुरुआत करने के लिए एक अच्छा विकल्प है, लेकिन यह याद रखना भी महत्वपूर्ण है कि ये आंकड़े अस्थायी हैं और इसको लेकर एक पूर्ण विश्लेषण करना अभी मुश्किल है।

प्रमुख फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने सोमवार को घोषणा की कि ब्रिटेन और ब्राजील में इसके कोविड-19 टीके के नैदानिक ​​परीक्षणों के अंतरिम विश्लेषण से पता चला है कि यह औसतन 70 प्रतिशत प्रभावी है।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के सहयोग से निर्मित होने वाला सीएचएडीओएक्स1 एनकोव-2019 टीका, तीसरे चरण के ​​परीक्षण के दौरान 70.4 प्रतिशत प्रभावी पाया गया। प्रतिभागियों को इसकी दो खुराक दिए जाने के बाद सामने आए डेटा को मिलाया गया, तो यह नतीजा सामने आया। हालांकि, दो अलग-अलग खुराक में, टीके का प्रभाव एक में 90 प्रतिशत, और दूसरे में 62 प्रतिशत रहा।

‘ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ग्रुप’ के निदेशक और ‘ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ट्रायल’ के मुख्य जांचकर्ता एंड्रयू पोलार्ड ने कहा, ‘‘इन निष्कर्षों से पता चलता है कि हमारे पास एक प्रभावी टीका है जो अनेक लोगों की जान बचाएगा। उत्साहजनक रूप से, हमने पाया है कि हमारी खुराक में से एक लगभग 90 प्रतिशत प्रभावी हो सकती है।’’

हालांकि विषाणु विज्ञानी उपासना रे ने कहा, ‘‘हमें खुश होना चाहिए लेकिन सतर्क भी रहना चाहिए।’’

कोलकाता स्थित सीएसआईआर-आईआईसीबी की वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि अंतरिम परिणाम आशाजनक दिखते हैं, लेकिन विशेषज्ञों द्वारा इसकी पूर्ण समीक्षा की रिपोर्ट के बिना इसका पूरी तरह से विश्लेषण करना मुश्किल होगा।

रे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अभी इसे लेकर जानकारी की कमी है कि क्यों कम खुराक ने बेहतर प्रभावी परिणाम दिए या शून्य से नीचे तापमान पर भंडारण की स्थिति के बिना इस टीके को रेफ्रिजरेटर में कब तक संग्रहीत किया जा सकता है। इसके अलावा परीक्षण पूरा होने के बाद इसके परिणाम बदल भी सकते हैं।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि अन्य टीकों की तुलना में, ऑक्सफोर्ड का टीका फिलहाल शुरुआत करने के लिए एक अच्छा विकल्प प्रतीत हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह