लाइव न्यूज़ :

भारत, यूरोपीय संघ ने लोकतंत्र के मूल्यों, मानवाधिकार के सम्मान के लिए प्रतिबद्धता जतायी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने साझा सिद्धांतों और लोकतंत्र के मूल्यों, आजादी, कानून के शासन और मानवाधिकार के सम्मान के लिए सोमवार को अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बताया।

पिछले साल जुलाई में दोनों पक्षों के बीच शिखर वार्ता में हुए निर्णय के आलोक में राष्ट्रीय राजधानी में नौवें भारत-ईयू मानवाधिकार संवाद में दोनों पक्षों ने इन मुद्दों पर विचार साझा किए।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूरोपीय संघ ने किसी भी मामले में मृत्युदंड को लेकर अपना विरोध दोहराया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘विश्व के दो बड़े लोकतंत्र के नाते भारत और यूरोपीय संघ ने मानवाधिकार को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। इस परिप्रेक्ष्य में उन्होंने सभी तरह के मानवाधिकारों के पालन पर जोर दिया।’’

बयान में कहा गया कि भागीदारों ने सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जैसे तमाम क्षेत्रों में मानवाधिकार को मजबूत करने पर विचार साझा किए।

बयान के मुताबिक, ‘‘उन्होंने नागरिक और राजनीतिक अधिकार, धर्म या पंथ की स्वतंत्रता, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार, अल्पसंख्यकों और कमजोर समूहों के अधिकारों पर दृष्टिकोण साझा किया।’’

दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत-यूरोपीय संघ के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की।

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्ष अगले साल वार्ता के अगले संस्करण को लेकर उत्सुक हैं।’’

विदेश मंत्रालय में पश्चिम यूरोप के लिए संयुक्त सचिव और भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत उगो अस्तुतो ने वार्ता की अध्यक्षता की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए