लाइव न्यूज़ :

भारत, यूरोपीय संघ को समुद्री अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, कृषि में सहयोग बढ़ाना चाहिए :केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: October 13, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) को समुद्री अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, कृषि, जल, नवीकरणीय ऊर्जा, जैव प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और पर्यावरण के क्षेत्रों में सहयोग प्रगाढ़ करना चाहिए।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सिंह ने ईयू के एक शिष्टमंडल का स्वागत किया, जिसका नेतृत्व यूरोपीय संघ के राजदूत उगो अस्तुतो कर रहे थे।

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि यूरोपीय संघ ने हाल ही में ‘होराइजन यूरोप’ (2021-2027) की शुरूआत की है, जो कि एक यूरोपीय संघ वैज्ञानिक अनुसंधान पहल की सात वर्षीय योजना है और ईयू होराइजन यूरोप में भागीदारी के लिए भारतीय वैज्ञानिक एजेंसियों का रुख कर रहा है।

सिंह ने कहा कि भारत बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) से जुड़े मुद्दों पर कुछ चिंताओं के साथ इस कार्यक्रम में भागीदारी करने का इच्छुक है।

उन्होंने वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए एक बहुस्तरीय साझा रुख विकसित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत-ईयू को समुद्री अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, कृषि, जल नवीकरणीय ऊर्जा, जैव प्राद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और पर्यावरण के क्षेत्रों में सहयोग प्रगाढ़ करना चाहिए।’’

अपनी टिप्पणी में अस्तुतो ने स्वच्छ ऊर्जा, जीनोम सीक्वेंसिंग, अंटार्कटिका में समुद्री संरक्षित क्षेत्रों और शानदार कार्य करने वाले कंप्यूटिंग के उपयोग से अनुसंधान में सहयोग करने के अलावा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया। साथ ही, भरत से ईयू में और यूरोपीय संघ से भारत में छात्रों का आवागमन बढ़ाने पर भी जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकेस के सिलसिले में बयान दर्ज कराने थाने गई थी महिला, परिसर में कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म

क्राइम अलर्टनासिकः 800 फुट गहरी खाई में कार गिरने से 6 लोगों की मौत, पीएम मोदी और सीएम देवेंद्र ने जताया दुख

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्कीकौन थे कल्याण चटर्जी?, 400 से अधिक फिल्मों में काम किया

भारतIndiGo Crisis: 6 दिन में 2000 से अधिक फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइज़री जारी की, एयरपोर्ट जाने से पहले लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें

भारत अधिक खबरें

भारतमेरे सम्मानित प्रदेश वासियों?, सीएम योगी लिखी चिट्ठी, क्या है इसमें खास?, पढ़िए

भारतनागपुर विधानमंडल शीतकालीन सत्रः 8000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात, पक्ष-विपक्ष में इन मुद्दों पर टकराव

भारतदिल्ली-एनसीआर में जहरीले स्मॉग की चादर, कई इलाकों में एयर क्वालिटी बहुत खराब, देखिए लिस्ट

भारतSIR Registered: एसआईआर पर राजनीतिक विवाद थमने के नहीं दिख रहे आसार

भारतसिकुड़ता नागपुर विधानसभा सत्र और भंग होतीं अपेक्षाएं!