लाइव न्यूज़ :

भारत, यूरोपीय संघ ने कारोबार समझौते पर वार्ता शुरू करने के निर्णय पर अमल के कदमों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर भारत और यूरोपीय संघ ने मंगलवार को कारोबार समझौते पर वार्ता शुरू करने के अपने नेताओं के निर्णय पर अमल करने के कदमों तथा पृथक निवेश संरक्षण समझौते पर बातचीत शुरू करने पर चर्चा की ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, ब्रूसेल्स में भारत यूरोपीय संघ सामरिक गठबंधन की तीसरी समीक्षा बैठक में दोनों पक्षों ने भौगोलिक संकेतकों पर पृथक समझौते पर बातचीत शुरू करने को लेकर चर्चा की । भारत और यूरोपीय संघ ने कोविड-19 महामारी से निपटने तथा अर्थव्यवस्थाओं, समाज और लोगों पर इसके प्रभावों को लेकर मिलकर काम करने के रास्तों पर चर्चा की ।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि 8 मई 2021 को भारत और यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक के मद्देनजर इस चर्चा में भारत और ईयू के सामरिक गठबंधन की समग्र समीक्षा की गई ।

इससे पहले 8 मई 2021 की बैठक में भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की स्पष्ट रूपरेखा तैयार की गई थी जिसका मागदर्शन ‘‘भारत-यूरोपीय संघ सामरिक गठबंधन : 2025 का खाका’’ करता है।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इस बैठक में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों, जैव विविधता नुकसान और प्रदूषण तथा आसन्न जलवायु सीओपी26 की सफलता के लिये योगदान देने जैसे विषयों पर चर्चा की गई ।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ ने संतुलित, महत्वाकांक्षी, समग्र और आपसी रूप से लाभप्रद कारोबार समझौते को लेकर वार्ता शुरू करने के दोनों पक्षों के नेताओं द्वारा लिये गए निर्णय पर अमल करने के अगले कदमों के बारे में चर्चा की ।

इसमें कहा गया है कि दोनों पक्षों ने पृथक निवेश संरक्षण समझौते पर बातचीत शुरू करने पर भी चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल