लाइव न्यूज़ :

भारत ने अपनी जरुरतों के बावजूद दवाओं की आपूर्ति 123 साझेदार देशों को सुनिश्चित की: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: May 27, 2021 23:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 महामारी के बीच अपनी जरूरतों के बावजूद 123 साझेदार देशों को दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की और संक्रमण से निपटने के लिए ‘‘नैदानिकी, चिकित्सा विज्ञान और टीके’’ विकसित करने के वैश्विक प्रयासों में भी सक्रिय रहा है।

वह ‘नाम’ (गुटनिरपेक्ष आंदोलन) देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक ऑनलाइन चर्चा के दौरान बोल रहे थे। बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदानोम गेब्रिएसस भी मौजूद थे।

हर्षवर्धन ने दोहराया कि भारत हमेशा 'सभी के स्वास्थ्य' के लिए प्रयासरत रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘अपनी जरूरतों के बावजूद, कोविड-19 महामारी के दौरान, हमने नाम के 59 सदस्य देशों सहित 123 साझेदार देशों को दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की। भारत कोविड-19 के नैदानिकी, चिकित्सा विज्ञान और टीके विकसित करने के वैश्विक प्रयासों में भी सक्रिय रहा है क्योंकि हम जानते और समझते हैं कि जब तक सभी सुरक्षित नहीं हैं, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने परिवर्तनकारी रणनीतियों को अपनाया है और कई पहलों में तेजी लायी जिनका उद्देश्य सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के मूल सिद्धांतों के अनुरूप था, जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सहित स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करना, मुफ्त दवाओं और निदान तक पहुंच में सुधार करना और स्वास्थ्य देखभाल पर अत्यधिक खर्च को कम करना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह