India Election Results 2024 Live Updates: ओडिशा और आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार, 20 राज्य में NDA शासन, जानें कांग्रेस और अन्य दल का हाल, यहां देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 5, 2024 12:01 IST2024-06-05T11:57:48+5:302024-06-05T12:01:04+5:30

India Election Results 2024 Live Updates: भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अपने दम पर 240 सीटों के साथ बहुमत से पीछे रह गई, क्योंकि सरकार बनाने के लिए आवश्यक 272 सीट की जरूरत होती है।

India Election Results 2024 Live Updates nda government in india Odisha Andhra Pradesh NDA rule in 20 states know Congress other parties see list here | India Election Results 2024 Live Updates: ओडिशा और आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार, 20 राज्य में NDA शासन, जानें कांग्रेस और अन्य दल का हाल, यहां देखें लिस्ट

file photo

HighlightsIndia Election Results 2024 Live Updates: एसपी ने 2019 में उत्तर प्रदेश में मात्र 5 सीटों में से 37 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।India Election Results 2024 Live Updates: टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में 29 सीटें जीतीं।India Election Results 2024 Live Updates: डीएमके 22 सीटों पर कब्जा किया।

India Election Results 2024 Live Updates: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी देश भर में 293 लोकसभा सीटें जीतकर तीसरे कार्यकाल के लिए वापसी करने के लिए तैयार है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। अपने दम पर 240 सीटों के साथ बहुमत से पीछे रह गई, क्योंकि सरकार बनाने के लिए आवश्यक 272 सीट की जरूरत होती है। टीडीपी और जेडीयू जैसे गठबंधन सहयोगियों पर बहुत अधिक निर्भर रहेगी। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सहित विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने कुल 232 सीटें जीतीं। कांग्रेस 99 सीटों के साथ अपने को वापसी की। एसपी ने 2019 में उत्तर प्रदेश में मात्र 5 सीटों में से 37 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में 29 सीटें जीतीं, जबकि डीएमके 22 सीटों पर कब्जा किया।

4-इस बीच भाजपा ने ओडिशा में 24 साल पुरानी नवीन पटनायक सरकार को उखाड़ फेंका। आंध्र प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। ओडिशा की 147-सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 78 सीटें जीत कर प्रदेश में पिछले 24 वर्षों से शासन कर रहे बीजद को बेदखल कर सत्ता छीन ली है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजद ने 51 सीटें जीतीं।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा)प्रमुख एन.चन्द्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिले भारी जनादेश के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटकों तेदेपा, भाजपा और जनसेना ने आंध्र प्रदेश में एक साथ हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 21 संसदीय सीटों और 164 विधानसभा सीटों पर भारी जीत हासिल की है।

पार्टी के हिसाब से, तेदेपा ने 16 लोकसभा सीटें, भाजपा ने तीन और जनसेना ने दो सीटें जीतीं। 25 लोकसभा सीटों में से राजग ने 21 सीटें जीती जबकि युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) केवल चार सीटें जीतने में सफल रही। विधानसभा चुनाव में तेदेपा को 135, जनसेना को 21 और भाजपा को आठ सीटें मिलीं। वाईएसआरसीपी को 11 सीटें मिलीं।

इसके साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में सरकार बनने के साथ ही एनडीए की 20 राज्यों में सरकारें हो गई हैं। देश के दो-तिहाई से भी अधिक हिस्से पर एनडीए का शासन है। गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस सरकारों में अब प्रमुख सरकार पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पंजाब और दिल्ली में ही बची। जबकि कांग्रेस तीन राज्यों में सत्ता में है और झारखंड में गठबंधन सरकार में।

भारतीय गणराज्यः राज्य-राजधानी-सरकार

1- आंध्र प्रदेश (अमरावती)- एनडीए

2- अरुणाचल प्रदेश (ईटानगर)- एनडीए

3- असम (दिसपुर)-एनडीए

4- बिहार (पटना)-एनडीए

5- छत्तीसगढ़ (रायपुर)-एनडीए

6- गोवा (पणजी)-एनडीए

7- गुजरात (गांधीनगर)-एनडीए

8- हरियाणा (चंडीगढ़)-एनडीए

9- हिमाचल प्रदेश (शिमला)-यूपीए

10- झारखंड (रांची)-यूपीए

11- कर्नाटक (बेंगलुरु)-यूपीए

12- केरल (तिरुवनंतपुरम)- एलडीएफ

13- मध्य प्रदेश (भोपाल)-एनडीए

14- महाराष्ट्र (मुंबई)-एनडीए

15- मणिपुर (इंफाल)-एनडीए

16- मेघालय (शिलांग)-एनडीए

17- मिजोरम (आइजोल)-एनडीए

18- नगालैंड (कोहिमा)-एनडीए

19- ओडिशा (भुवनेश्वर)-एनडीए

20- पंजाब (चंडीगढ़)- आप

21- राजस्थान (जयपुर)-एनडीए

22- सिक्किम (गंगटोक)- एसएकेएम

23- तमिलनाडु (चेन्नई)- यूपीए

24- तेलंगाना (हैदराबाद)-यूपीए

25- त्रिपुरा (अगरतला)-एनडीए

28- उत्तराखंड (देहरादून)-एनडीए

27- उत्तर प्रदेश (लखनऊ)-एनडीए

28- पश्चिम बंगाल (कोलकाता)- टीएमसी

केंद्र शासित प्रदेशः

अंडमान व निकोबार द्वीप समूह (पोर्ट ब्लेयर)- 

चंडीगढ़ (चंडीगढ़)-एलजी

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (दमन)-

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (दिल्ली)- आप

जम्मू एवं कश्मीर (श्रीनगर-एस*, जम्मू-डब्ल्यू*)-एलजी

लद्दाख (लेह)-एलजी

लक्षद्वीप (कवारत्ती)-

पुदुचेरी (पुडुचेरी)- एनडीए।

English summary :
India Election Results 2024 Live Updates nda government in india Odisha Andhra Pradesh NDA rule in 20 states know Congress other parties see list here


Web Title: India Election Results 2024 Live Updates nda government in india Odisha Andhra Pradesh NDA rule in 20 states know Congress other parties see list here

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे