लाइव न्यूज़ :

भारत डायनामिक्स, थेल्स ने हवाई रक्षा प्रणाली से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: January 14, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी अग्रणी रक्षा कंपनी थेल्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने और भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने भारत और ब्रिटिश सरकारों के सहयोग से हवाई रक्षा प्रणाली पर मिलकर काम करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

थेल्स ने बयान में कहा कि इस समझौते से बीडीएल ‘स्टार्सट्रीक’ मिसाइल प्रणाली की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बन जाएगी जिससे इसे ब्रिटेन के सशस्त्र बलों सहित प्रणाली के मौजूदा और भविष्य के ग्राहकों को भारत निर्मित उपकरणों के निर्यात का अवसर मिलेगा।

‘‘भागीदारी समझौते’’ पर थेल्स और बीडीएल ने 13 जनवरी को भारत और ब्रिटिश सरकारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक वर्चुअल समारोह में दस्तखत किए।

बयान में ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जेरेमी क्विन के हवाले से कहा गया कि ब्रिटेन और भारत के बीच सहयोग निरंतर बढ़ना जारी है तथा रक्षा उपकरण कार्यक्रमों एवं प्रणालियों में दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज समझौते पर हुए हस्ताक्षर भारतीय सेना के लिए अगली पीढ़ी की मिसाइल प्रणालियों के उत्पादन की शुरुआत है तथा यह अंतराष्ट्रीय साझेदारों के साथ हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।’’

अपनी श्रेणी में सबसे तेज मिसाइल ‘स्टार्सट्रीक’ अपनी तीन लेजर निर्देशित ‘डार्ट’ की वजह से विशिष्ट है जिसके चलते इसे किसी भी ज्ञात जवाबी कार्रवाई से जाम नहीं किया जा सकता।

बयान में कहा गया कि समझौते से बीडीएल को भारत सरकार को ‘मेक इन इंडिया’ स्टार्सट्रीक प्रणाली उपलब्ध कराने का अवसर मिलेगा।

इसमें कहा गया कि ‘स्टार्सट्रीक’ पहले से ही ब्रिटिश सेना की सेवा में है और यह किसी भी हवाई लक्ष्य को नष्ट करने में सक्षम है।

बयान में बीडीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कमोडोर (अवकाशप्राप्त) सिद्धार्थ मिश्रा के हवाले से कहा गया कि इस समझौते से बीडीएल के लिए नया कारोबारी अवसर उपलब्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए