लाइव न्यूज़ :

विभिन्न क्षेत्रों को खोलने के लिए भारत के पास अभी पर्याप्त ‘सुरक्षा कवच’ नहीं: विषाणु विज्ञानी

By भाषा | Updated: October 10, 2021 00:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर प्रसिद्ध विषाणु विज्ञानी डॉ. डब्ल्यू इयान लिपकिन ने कहा है कि भारत की आबादी का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का प्रतिशत बहुत कम है, ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों को फिर से खोलने के लिए देश के पास अभी उस तरह के सुरक्षा कवच नहीं हैं, जिनकी जरूरत है।

‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव-2021’ को संबोधित करते हुए लिपकिन ने कहा कि भारत, दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता है जिस पर देश को गर्व होना चाहिए। विभिन्न क्षेत्रों को खोले जाने पर विषाणु विज्ञानी ने कहा कि भारत की जनसंख्या के जितने प्रतिशत को अब तक टीका लगाया गया है वह बहुत कम है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश की आबादी के 20 प्रतिशत से कम हिस्से का ही टीकाकरण हुआ है। इसके अलावा 30 प्रतिशत आबादी 18 साल से कम उम्र की है जो कि टीकाकरण के योग्य नहीं है। इसके मायने हैं कि विभिन्न क्षेत्रों को खोलने के लिए अभी तक देश के पास उस तरह के सुरक्षा कवच नहीं हैं, जिसकी जरूरत है।’’

कोविड​​-19 के दीर्घकालिक प्रभाव के बारे में आगाह करते हुए विषाणु विज्ञानी ने कहा कि लोग आमतौर पर इसके बारे में बात नहीं करते हैं ‘‘जो मुझे लगता है कि इसके प्रभाव के मामले में असाधारण होने जा रहा है।’’ लिपकिन ने चेताया कि कोरोना वायरस के कई और स्वरूप हो सकते हैं जिसका प्रसार हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह