लाइव न्यूज़ :

भारत को ‘अपराध बोध के आंसुओं’ की जरूरत नहीं: कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को भावुक होने को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश को ‘अपराध बोध के इन आसुओं’ की जरूरत नहीं है, बल्कि करुणा दिखाने और मरहम लगाने की जरूरत है।

विपक्षी पार्टी ने यह दावा किया कि अगर प्रधानमंत्री और केंद्र समय रहते कदम उठाते तो देश के लाखों लोगों के आंसुओं को रोका जा सकता था और बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को अपराध बोध के आंसुओं की जरूरत नहीं है। भारत को करुणा और मरहम लगाने की जरूरत है। भारत को कोविड को हराने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। भारत के लिए जरूरी है कि शासन और काम हो।’’

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज अपराध बोध में प्रधानमंत्री ने आंखे नम कर दीं। जिन करोड़ों लोगों को खून के आंसू रोने पड़े क्या उनके आंसू धूल जाएंगे? क्या लोगों के नुकसान की भरपाई हो सकेगी? क्या यह देश भूल जाएगा कि सरकार की ओर से समय से पहले अपनी पीठ थपथपाई जा रही थी? जो आज अपराधबोध दिखा रहे हैं, उन्हें नींद कैसे आती है?’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘यह देश प्रधानमंत्री से बड़ा है। प्रधानमंत्री के आंसूओं से महत्वपूर्ण इस देश के नागरिकों के आंसू हैं। पहले कदम उठाए जाते तो लोगों के आंसू रोके जा सकते थे, लोगों की जानें बचाई जा सकती है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात अन्य कर्मियों से संवाद करने के बाद अपने संबोधन के दौरान एक बार भावुक भी हो गए। यह दृश्य तब देखने का मिला जब वह रूंधे गले से कोविड महामारी से जान गंवाने वाले काशी के लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे थे।

उन्होंने कोरोना मरीजों के द्वार तक चिकित्सा सेवा पहुंचाने की आवश्यकता पर बल देते हुए शुक्रवार को ‘‘जहां बीमार, वहीं उपचार’’ का नया नारा दिया और कहा कि ‘‘ब्लैक फंगस’’ कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में नयी चुनौती है तथा इससे निपटने के लिए आवश्यक सावधानी और व्यवस्था पर ध्यान देना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी