लाइव न्यूज़ :

भारत को महाशक्ति नहीं बल्कि मानवता आधारित व्यवस्था में सहायक पथ प्रदर्शक बनना है : भागवत

By भाषा | Updated: November 22, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि भारत लगातार विकास कर रहा है और आने वाले दिनों में यह दुनिया के शिखर पर होगा, लेकिन उसे दुनिया के देशों को जीतकर विश्व की सबसे ब़ड़ी महाशक्ति नहीं बनना, बल्कि देशों को उनकी धार्मिक पद्धति, भाषा, परंपरा, इतिहास के आधार पर मानवता आधारित व्यवस्था बनाने में सहायता करना वाला पथ प्रदर्शक बनना है।

भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, ‘‘ भारत को विश्व पर राज नहीं करना है, अपने लिये नहीं जीना है, बल्कि दुनिया और मानवता के लिये जीना है। हमें अपने देश का भारत की नजर से विकास करना है। ’’

उन्होंने कहा कि ईरान से लेकर मिस्र तथा स्पेन से लेकर साइबेरिया तक पिछले समय में बदल गए और अब अपनी जड़ों को तलाशना भी चाहें, तब भी नहीं मिलेंगी, लेकिन भारत तमाम आक्रमणों को झेलता आया और अपनी मूल पहचान बचाने में सक्षम हुआ तथा आगे बढ़ रहा है।

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत पर आक्रमण करने वाले ब्रिटिश साम्राज्य में कभी सूर्यास्त नहीं होता था, लेकिन आज स्थितियां बदल गई हैं ।

भागवत ने कहा, ‘‘ भारत सभी आक्रमणों को झेलने के बाद भी है और आगे बढ़ रहा है, क्योंकि हमारे ऊपर दुनिया का दायित्व है । भारत केवल महाशक्ति बनने के लिये ही नहीं उठ रहा है । हमें महाशक्ति नहीं बनना, बल्कि विश्व गुरू बनना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आर्थिक बल, सामरिक शक्ति, देश का प्रकृति अनुकूल विकास, पर्यावरण संरक्षण जैसे सभी क्षेत्रों में भारत को पहले स्थान पर रहना है, लेकिन हमें दुनिया को जीतना नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दुनिया के लोग आएं और भारत से सीखे...हमें इस दिशा में प्रयास करना है।’’

भागवत ने कहा, ‘‘भारत लगातार विकास कर रहा है और आने वाले दिनों में यह दुनिया के शिखर पर होगा, ऐसे में हमें दुनिया के देशों को उनकी धार्मिक पद्धति, भाषा, परंपरा, इतिहास के आधार पर मानवता आधारित व्यवस्था बनाने में सहायता करने वाला पथ प्रदर्शक बनना है।’’

उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का यह दायित्व है कि वे समाज को एक दिशा दिखाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां