लाइव न्यूज़ :

भारत ने पढ़ाई को ऑनलाइन बनाने में बेहतर कार्य किया : ऑक्सफोर्ड रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई को डिजिटल बनाने में बेहतर कार्य किया किया। इसने हालांकि यह भी कहा कि डिजिटल शिक्षण उपकरणों तक असमान पहुंच और इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी जैसी चीजें भी बड़े मुद्दों के रूप में रहीं।

रिपोर्ट ‘एजुकेशन: द जर्नी टूवार्ड्स ए डिजिटल रिवोल्यूशन’ में कहा गया है कि महामारी ने अध्यापन और अध्ययन की डिजिटल तथा पारंपरिक विधियों को जोड़कर शिक्षा में ‘हाइब्रिड’ मॉडल का मार्ग प्रशस्त किया है, लेकिन सरकारों को काम करने की जरूरत है, ताकि पिछले साल से मिली प्रगति व्यर्थ न हो पाए।

इसमें भारत, ब्रिटेन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, स्पेन और तुर्की के विशेषज्ञों तथा साथ ही विश्वभर से सैकड़ों शिक्षकों की अंतदृर्ष्टि और गहन द्वितीयक अनुसंधान को शामिल किया गया है।

महामारी से पिछले 12 महीने से अधिक समय में विश्व में 1.7 अरब से अधिक विद्यार्थियों के प्रभावित होने के बीच रिपोर्ट में यह विश्लेषण किया गया कि शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने शिक्षा प्रदान करने के नए तरीकों को किस तरह अपनाया।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भारत में अन्य देशों की तुलना में लोगों को लगता है कि ऑनलाइन शिक्षा तक पहुंचने का काम अपेक्षाकृत ठीक रहा और इसे 3.3/5 नंबर मिले। हालांकि, लोगों ने बड़े मुद्दों के रूप में डिजिटल शिक्षण उपकरणों तक असमान पहुंच और इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी तथा ऑनलाइन शिक्षा से संबंधित उपकरणों के बारे में जानकारी की कमी को चिह्नित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह