लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने बॉर्डर पर भेजे एफ-16 लड़ाकू विमान, भारत के सुखोई-मिराज ने खदेड़ा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 2, 2019 08:27 IST

Open in App

संघर्षविराम उल्लंघन की करतूतों पर भारत की ओर से दिए जा रहे करारे जवाबों और बालाकोट में भारतीय सेना की जबर्दस्त एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. सीमा पर पाकिस्तान ने रविवार रात फिर एक बार बड़ी साजिश रची थी, जिसे भारतीय वायुसेना ने नाकाम कर दिया. पाकिस्तान ने रविवार देर रात पंजाब से लगती सीमा पर एफ-16 लड़ाकू विमानों का एक बेड़ा भेजा, जिसे भारतीय वायुसेना की टीम ने सुखोई और मिराज की मदद से खदेड़ दिया.खबरों के मुताबिक, रात 3 बजे भारत के राडार ने पाकिस्तान के चार एफ-16 लड़ाकू विमानों और ड्रोन की गतिविधि होते देखी. पाकिस्तान के ये लड़ाकू विमान पंजाब में खेमकरण बॉर्डर के पास थे. भारत ने तत्काल कार्रवाई की और पाक के मंसूबों को धराशायी करने के लिए सुखोई-30 और मिराज लड़ाकू विमानों को भेजा.भारत की इस कड़ी प्रतिक्रिया और आक्रामक तेवरों के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमान उल्टे पांव अपनी सीमा में लौट गए. खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान सर्विलांस ड्रोन के साथ उड़ान भर रहे थे. इन विमानों का मकसद संवेदनशील इलाकों में भारतीय सेना की तैनाती का पता लगाना था. बता दें, सोमवार को ही पुंछ जिले के मनकोट और कृष्णा घाटी इलाकों में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लघंन किया। इस दौरान गोलीबारी में 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल, दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। बताया गया कि पाकिस्तान ने मनकोट और कृष्णा घाटी इलाकों में सीजफायर का उल्लघंन किया। पुंछ के डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कमिश्नर राहुल यादव ने बताया कि इस गोलीबारी में पाकिस्तान की 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)  का एक जवान शहीद हो गया। इसके अलावा 5 जवान घायल हो गए।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियन एयर फोर्सपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह