लाइव न्यूज़ :

भारत ने टीका खोजने और उत्पादित करने की क्षमता प्रदर्शित की: डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: March 2, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च विश्व स्वास्थ्य संगठन (डल्ब्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथ ने सोमवार को कहा कि जब कोरोना वायरस टीके का सवाल आया तो भारत ने वैश्विक उत्पादक और अविष्कार की क्षमता का प्रदर्शन किया।

उन्होंने सोमवार को ‘ग्लोबल बायो-इंडिया-2021’में भाग लेते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई अहम मोड़ पर है क्योंकि अब अचानक से मामले बढ़ गए हैं, खासतौर पर यूरोप एवं अमेरिका में।

सौम्या ने रेखांकित किया कि अभी अनिश्चितता बनी हुई है, खासतौर पर वायरस के नए प्रकारों के आने से।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने वैश्विक स्तर पर उत्पादन की क्षमता प्रदर्शित की और जब टीके के विकास का सवाल आया तो अविष्कारक के तौर पर भी क्षमता दिखाई। टीके के असर को लेकर अध्ययन की असीम संभावनाएं है जिसे समन्वय के आधार पर करने की जरूरत है।’’

उल्लेखनीय है कि भारत में 30 टीकों को विकसित करने का काम विभिन्न चरणों में चल रहा है। कोवैक्सीन स्वदेशी टीका है जिसे भारत बायोटेक ने विकसित किया है जबकि कोविशील्ड का विकास ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने किया है लेकिन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इनका उत्पादन कर रहा है और दोनों टीकों का इस्तेमाल भारत में शुरू हो चुका है।

तीन दिवसीय ग्लोबल बायो-इंडिया 2021 का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए