लाइव न्यूज़ :

ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से ‘जलीकट्टू’ फिल्म को भेजने का फैसला

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने बुधवार को कहा कि लीजो जोस पेल्लिसेरी द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म ‘जलीकट्टू’ को ऑस्कर में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर भेजने का फैसला किया गया है।

हिंदी, उड़िया, मराठी और अन्य भाषाओं की 27 प्रविष्टियों के बीच इस फिल्म को सर्वसम्मति से चुना गया। ‘जलीकट्टू’ फिल्म की कहानी एक गांव की है जहां उपद्रव मचाने वाले एक बैल को रोकने के लिए ढेर सारे लोग जमा होते हैं ।

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के चयन मंडल के अध्यक्ष फिल्मकार राहुल रवैल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘हिंदी, मलयालम और मराठी समेत कुल 27 फिल्में आयी थी। चयन मंडल ने फैसला किया है कि मलयालम फिल्म ‘जलीकट्टू’ ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।’’

रवैल ने कहा कि फिल्म के जरिए जमीनी समस्या को भी बयां किया गया है।

यह फिल्म हरीश की लघु कथा पर आधारित है। इसमें एंटनी वर्गीज, चेम्बन विनोद जोस, सबुमन अब्दुसमद और सेंथी बालाचंद्रण ने भूमिका निभायी है ।

चयन मंडल ने ‘छपाक’, ‘शकुंतला देवी’, ‘छलांग’, ‘गुलाबो सिताबो’, ‘द स्काय इज पिंक’, ‘बुलबुल’ और ‘द डिसाइपल’ जैसी फिल्मों के बीच इसका चयन किया ।

‘अंगामली डायरीज’ और ‘ऐ मा यू’ जैसी कई चर्चित फिल्में बनाने वाले जोस पेल्लिसेरी को ‘बहुत समर्थ निर्देशक’ बताते हुए रवैल ने कहा कि ‘जलीकट्टू’ जैसी फिल्म पर देश को नाज होना चाहिए ।

अध्यक्ष ने कहा, ‘‘फिल्म में बूचड़खाने से भागने वाले एक जानवर और उसे पकड़ने के लिए जमा गांव के लोगों की कहानी है...अच्छे से चित्रण किया गया है और बहुत अच्छे से फिल्माया गया है। फिल्म के दौरान कई तरह की भावनाएं उमड़ती रहती हैं। इसी वजह से हमने इस फिल्म का चयन किया है।’’

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष फिरदौसुल हसन के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इस साल 14 सदस्यीय चयन मंडल ने डिजिटल तरीके से बैठक की।

रवैल की अध्यक्षता वाले चयन मंडल में निर्देशक अभिषेक शाह, अतनु घोष, लेखक श्रीनिवास भानागे आदि सदस्य थे।

‘जलीकट्टू’ को सितंबर 2019 में टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था और इसे काफी सराहना मिली थी। पिछले साल पेल्लिसेरी को भारत के 50 वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी मिला था।

वर्ष 2019 में जोया अख्तर की फिल्म ‘‘गली ब्वॉय’’ को भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऑस्कर के लिए भेजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह