लाइव न्यूज़ :

यूरोप के कई छोटे देशों की तुलना में भारत महामारी से अच्छे से निपटा : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: June 17, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूरोप के कम आबादी वाले कई देशों की तुलना में भारत कोविड-19 महामारी से बेहतर तरीके से निपटा।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सिंह ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए कई ऐहतियाती कदम उठाए गए और इस रणनीति में टीकाकरण पर जोर दिया गया। कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने बृहस्पतिवार को सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (सीएसओआई), चाणक्यपुरी मे पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए आयोजित खास टीकाकरण शिविर का दौरा किया।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक एक पखवाड़े में विभाग ने दूसरी बार इस तरह के शिविर का आयोजन किया और 18 से 44 साल उम्र के योग्य लोगों को कोविशील्ड टीके की खुराक दी गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और उनके द्वारा उठाए गए एहतियाती कदमों की सराहना करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘भारत यूरोप के कम आबादी वाले कई देशों की तुलना में महामारी से अच्छे तरीके से निपटा।’’ बयान के मुताबिक उन्होंने कहा कि भारत में अब तक 26 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि न केवल दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाया गया, बल्कि देश के विविधतापूर्ण स्वरूप और 135 करोड़ की विशाल आबादी के बावजूद सुचारू तरीके से आगे बढ़ने के कारण यह अभियान विशिष्ट है। उन्होंने कहा कि ‘कार्यस्थल पर टीकाकरण’ एक कामयाब मॉडल है और उन्होंने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से भी इसे लागू करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र