भारत में अब तक 2 करोड़ से ज्यादा हुए कोरोना संक्रमित, पिछले 24 घंटे में 3.57 लाख नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: May 4, 2021 12:36 IST2021-05-04T09:49:50+5:302021-05-04T12:36:12+5:30

Coronavirus Update: भारत में पिछले 24 घंटे में 3400 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो हई है। वहीं ये लगाता तीसरा दिन है जब कोरोना के नए मामलों में भारत में कमी दर्ज की गई है।

India crosses 2 crore mark of total coronaviris cases new 3,57,229 cases in 24hrs | भारत में अब तक 2 करोड़ से ज्यादा हुए कोरोना संक्रमित, पिछले 24 घंटे में 3.57 लाख नए मामले

कोरोना वायरस

Highlightsभारत में पिछले साल से अब तक कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2 करोड़ के पारस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3449 लोगों की मौत कोरोना से देश में हुई हैअब तक 15 करोड़ 89 लाख 32 हजार 921 लोगों को टीका लगाया गया है, एक्टिव केस 34 लाख से ज्यादा

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 3 लाख 57 हजार 229 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में 3449 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी मंगलवार सुबह दी गई।

एक दिन में चार लाख से अधिक नए केस सामने आने के बाद ये लगातार तीसरा दिन है जब भारत में कोरोना के मामलों में कमी दर्ज हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साथ ही बताया है कि देश में अब तक 15 करोड़ 89 लाख 32 हजार 921 लोगों को टीका लगाया गया है।

भारत में अब तक कोरोना से 2.22 लाख लोगों की मौत

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढकर 2 लाख 22 हजार 408 हो गई है। वहीं पिछले साल से अब तक देश में कुल दो करोड़ 2 लाख 82 हजार 833 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

इसमें ठीक होने वालों की संख्या 1 करोड़ 66 लाख 13 हजार 292 है। पिछले 24 घंटे में ही 3 लाख 20 हजार 289 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 34 लाख 47 हजार 133 हो गई है।


देश में एक मई को संक्रमण के रिकॉर्ड 4,01,993 नए मामले आए थे वहीं दो मई को 3,92,488 मामले सामने आए। इसके बाद कल सुबह के अपडेट के मुताबिक 3,68,147 नए मामले सामने आए थे।

देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से रिकॉर्ड 448 लोगों की मौत दर्ज की गईं जबकि इस दौरान 18,043 नए मामले सामने आए जो 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम हैं। 

दिल्ली में संक्रमण दर अब घटकर 29.56 प्रतिशत हो गई है। वैसे यह लगातार तीसरा दिन है जब राजधानी में महामारी से मरने वालों की संख्या 400 के पार है।

Web Title: India crosses 2 crore mark of total coronaviris cases new 3,57,229 cases in 24hrs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे