लाइव न्यूज़ :

भारत, क्रोएशिया ने पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में अनुसंधान सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: October 8, 2021 14:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर भारत और क्रोएशिया ने पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों खासकर आयुर्वेद में अकादमिक अनुसंधान और दक्षता निर्माण के लिए सहयोग की खातिर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। आयुष मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

बयान के अनुसार, समझौता ज्ञापन पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) और क्रोएशिया के क्वार्नर हेल्थ टूरिज्म क्लस्टर के बीच हस्ताक्षर किए गए। एआईआईए आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्‍थान है।

बयान में कहा गया है कि क्रोएशिया के साथ समझौता ज्ञापन अन्य देशों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने और शैक्षणिक अनुसंधान, नैदानिक ​​और शैक्षिक गतिविधियों, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और दक्षता निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बयान के अनुसार, आयुष मंत्रालय के आयुर्वेद सलाहकार डॉ. मनोज नेसारी ने विशेष सचिव (आयुष) प्रमोद कुमार पाठक और क्रोएशिया में भारत के राजदूत राज श्रीवास्तव की उपस्थिति में एआईआईए की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

प्रमोद कुमार पाठक के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह की शुरुआत में पहले अंतरराष्ट्रीय योग और आयुर्वेद सम्मेलन में भाग लेने के लिए क्रोएशिया की यात्रा पर गया था।

मंत्रालय के अनुसार, इसके तहत दोनों पक्ष चयनित संस्थानों के सहयोग से आयुर्वेद के क्षेत्र में अकादमिक गतिविधियां संचालित करेंगे।

बयान के अनुसार, ‘‘ इसके तहत संस्थाओं में अनुसंधान पर निकट सहयोग और समन्‍वय पर जोर दिया जायेगा जिसमें अध्ययन डिजाइन और निष्पादन, आयुर्वेदिक सिद्धांतों और परंपराओं को आधुनिक चिकित्सा के साथ एकीकृत करने के लिए साक्ष्य-आधारित दिशा-निर्देश विकसित करना, व्याख्यान, कार्यशालाएं, सेमिनार और सम्मेलन आयोजित करना तथा आयुर्वेद पर ऐसी अन्य गतिविधियां शामिल हैं।’’

इसमें कहा गया है कि दोनों पक्ष संस्थान, अंतिम उपयोगकर्ताओं तथा हितधारकों की जरूरतों के अनुसार शैक्षणिक मानकों और पाठ्यक्रमों का विकास करेंगे और क्रोएशिया में आयुर्वेद की शिक्षा के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा शिक्षा दिशा-निर्देश तैयार करेंगे।

नेसारी ने कहा, ‘‘यह अकादमिक अनुसंधान, नैदानिक ​​और शैक्षिक गतिविधियों, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और दक्षता निर्माण को बढ़ावा देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल