लाइव न्यूज़ :

भारत में कम हो रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 25404 नए मामले, 339 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: September 14, 2021 09:56 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना के 25404 नए मामले सोमवार को सामने आए। इसमें 15 हजार से अधिक मामले अकेले केरल से सामने आए। महाराष्ट्र में 9 फरवरी के बाद सबसे कम नए मामले मिले।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 43 हजार 213 पहुंच गई है। देश में सामने आए कुल नए मामलों में 15058 केस अकेले केरल राज्य से आए।महाराष्ट्र में नौ फरवरी के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 25404 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 339 लोगों की मौत भी इस अवधि में देश में हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये आंकड़े मंगलवार सुबह जारी किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 43 हजार 213 पहुंच गई है। वहीं, देश में अब तक कोरोना से कुल 3 करोड़ 32 लाख 89 हजार 579 संक्रमित हुए हैं। इसमें 3 करोड़ 24 लाख 84 हजार 159 लोग ठीक भी हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में ही 37 हजार 127 लोग महामारी से उबरे हैं। इसी के साथ देश में एक्टिव केस घटकर 3 लाख 62 हजार 207 हो गए हैं। देश में सामने आए नए मामलों में 15058 केस सोमवार को अकेले केरल राज्य से आए। वहीं 99 और लोगों की मौत भी राज्य में कोरोना से हो गई। 

इन सबके बीच देश में कोरोना वैक्सीन की 75 करोड़ 22 लाख 38 हजार 324 डोज लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही 78 लाख 66 हजार 960 डोज दी गई।

महाराष्ट्र में नौ फरवरी के बाद सबसे कम नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,740 ने मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को 65,00,617 हो गई। इसके अलावा 27 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,38,169 तक पहुंच गई है। 

राज्य में नौ फरवरी के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए हैं जबकि आठ मार्च के बाद से एक दिन में सबसे कम रोगियों की मौत हुई। नौ फरवरी को महाराष्ट्र में संक्रमण के 2,515 नए मामले सामने आए थे जबकि आठ मार्च को 22 रोगियों की मौत हुई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी