लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख के करीब पहुंची, पिछले 24 घंटे में 81 हजार नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: October 2, 2020 09:43 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब एक लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में ही कोरोना ने देश में 1095 लोगों की जान ली है। वहीं, 81,484 संक्रमण के नए मामले आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 81,484 नए मामले सामने आए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारीपिछले 24 घंटे में एक हजार से अधिक लोगों की मौत, देश में संक्रमण के कुल मामले 63 लाख के पार

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 63 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं, इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी एक लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में देश में एक बार 80 हजार से अधिर कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में इसी अवधि में 1095 लोगों की मौत हुई जबकि 81,484 नए मामले आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 63,94,069 हो गई है। इसमें एक्टिव केस अभी  9,42,217 हैं। वहीं, 53,52,078 लोगों ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 99,773 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया है कि देश में अब तक कोरोने के लिए 7,67,17,728 सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें कल यानी गुरुवार को ही 10,97,947 सैंपल की जांच की गई।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। इसके बाद आठ महीने में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 63 लाख के पार हो गई है। इसमें सिर्फ सितंबर में ही  26,21,418 मामले सामने आये हैं और यह कुल संख्या का 41.53 प्रतिशत है। 

सितंबर में कोविड-19 के 33,390 मरीजों की मौत भी हुई, जो अब तक इस महामारी से हुई कुल मौतों का करीब 33.84 प्रतिशत है। सितंबर में 24,33,319 मरीज इस रोग से उबरे, जो देश में अब तक संक्रमण मुक्त हुए कुल 52,73,201 मरीजों का करीब 46.15 प्रतिशत है।

बहरहाल, फिलहाल कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.56 प्रतिशत रह गई है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चले गए थे। संक्रमितों की संख्या 16 सितंबर को 50 लाख से अधिक हो गयी, जबकि 28 सितंबर को कुल मामले 60 लाख से अधिक हो गए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया