लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना के 78 हजार से अधिक नए मामले, 24 घंटे में 971 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: October 8, 2020 09:57 IST

Corona Update India: भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 68 लाख से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,34,65,975 सैंपल की जांच हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 68 लाख के पार हुई, 24 घंटे में 78 हजार नए मामलेदेश में अब तक 58 लाख से अधिक कोरोना मरीज हुए ठीक, कुल 1,05,526 लोगों की हो चुकी है मौत

भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 68 लाख के पार पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 78, 524 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस अवधि में देश में कोरोना से 971 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,05,526 हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 68,35,656 हो गई है। फिलहाल भारत में एक्टिव मरीज 68,35,656 हैं जबकि 58,27,705 लोग इस बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं। 

वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार अब तक देश में 8,34,65,975 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसमें पिछले 24 घंटे में ही 11,94,321 सैंपलों की जांच भारत में की गई है।

भारत के लिए राहत की बात तेजी से ठीक होते मरीजों की संख्या है। पिछले कुछ सप्ताह में अधिक संख्या में लोगों के संक्रमण मुक्त होने से देश में मरीजों के ठीक होने की दर 85 प्रतिशत के पार चली गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर देश में 1.55 फीसदी है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 15 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे।

देश में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 लाख से 20 के पार हो गए। इसके बाद इसे 30 लाख के पार होने में 16 दिन, 40 लाख के पार होने में 13 दिन, 50 लाख के पार होने में 11 दिन और 60 लाख के पार होने में 12 दिन लगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया