लाइव न्यूज़ :

तकनीकी कारणों से लंदन में जलवायु सम्मेलन में शामिल नहीं हो सका भारत: सरकार

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई भारत कुछ दिनों पहले लंदन में तकनीकी दिक्कतों के कारण जलवायु सम्मेलन में शामिल नहीं हो सका। पर्यावरण मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को उन खबरों को खारिज करते हुए यह बात कही कि देश बैठक में शामिल नहीं हुआ क्योंकि 15-16 जुलाई को आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में देश का रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था।

पर्यावरण मंत्रालय के प्रवक्ता गौरव खरे ने कहा, "भारत ने जी20 मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया और अपना रुख स्पष्ट किया। ब्रिटेन की जलवायु मंत्रिस्तरीय बैठक उसके ठीक बाद हुई थी। यह संसद सत्र के बीच में हो रही थी, इसलिए यह निर्णय लिया गया कि इस बार हम शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हो सकते, लेकिन हमने भाग नहीं लेने का फैसला कभी नहीं किया।

उन्होंने कहा, "आधिकारिक स्तर पर हम वर्चुअल तरीके से भाग लेना चाहते थे, लेकिन विभिन्न तकनीकी समस्याओं के कारण भाग नहीं ले सके।"

लंदन में आयोजित सम्मेलन में आमंत्रित 51 देशों में भारत शामिल था। इस साल के अंत में ब्रिटेन के ग्लासगो में होने वाले 26वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी 26) से पहले यह वैश्विक जलवायु संकट पर एक मंत्रिस्तरीय बैठक थी।

ऊर्जा और जलवायु पर जी20 संयुक्त मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद सीओपी 26 के मनोनीत अध्यक्ष आलोक शर्मा द्वारा बुलाए गए सम्मेलन में भारत को आमंत्रित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया