लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना से पहली बार एक दिन में 3780 लोगों की हुई मौत, 24 घंटे में 3.82 लाख नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: May 5, 2021 11:26 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना से एक दिन में सबसे अधिक मौत पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई है। वहीं, 16 करोड़ से ज्यादा लोगों को अभी तक वैक्सीन लगाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 82 हजार 315 नए मामले आए सामने, तीन दिन की कमी के बाद उछालदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 2 लाख 26 हजार 188 हो गई हैदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 34 लाख 87 हजार 229 है, 16 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी है वैक्सीन

लगातार तीन दिनों तक कमी के बाद भारत में एक बार फिर नए कोरोना केसों में उछाल दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 82 हजार 315 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी अवधि में एक दिन में सर्वाधिक 3780 लोगों की मौत भी हुई है।

इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या देश में बढ़कर 2 लाख 26 हजार 188 हो गई है। वहीं अब तक 16 करोड़ 4 लाख 94 हजार 188 लोगों को देश में कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले साल से अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा देश में बढ़कर 2 करोड़ 6 लाख 65 हजार 148 हो गई है। 

वहीं पिछले 24 घंटे में 3 लाख 38 हजार 439 लोगों के डिस्चार्ज होने के साथ कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 1 करोड़ 69 लाख 51 हजार 731 हो गई है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 34 लाख 87 हजार 229 है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को सबसे अधिक 51,880 नए मामले सामने आए और 891 लोगों की मौत हो गई। कुल संक्रमितों के मामले में इसके बाद केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली का स्थान है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ही तीन लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। राज्य में ताजा अपडेट के अनुसार 44631 नए मामले सामने आए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 16 लाख तक पहुंच गई है।

ऐसे ही केरल में मंगलवार को 37190 नए मामले सामने आए और 57 मरीजों की मौत हो गई। असम में 41 और मरीजों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से 352 मरीजों की मौत हो गई और 25,858 नये संक्रमित पाये गये। बताते चलें कि अमेरिका के बाद भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं