भारत में 71 दिन बाद कोरोना के सबसे कम एक्टिव केस, 24 घंटे में 2330 लोगों की मौत, जानें अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: June 17, 2021 09:31 IST2021-06-17T09:19:15+5:302021-06-17T09:31:24+5:30

Coronavirus Update: भारत में कोविड एक्टिव मामले अब 8 लाख से कुछ अधिक रह गए हैं। वहीं, 26 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई।

India Coronavirus update 67,208 new cases active case declines to lowest in 71 days | भारत में 71 दिन बाद कोरोना के सबसे कम एक्टिव केस, 24 घंटे में 2330 लोगों की मौत, जानें अपडेट

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 67,208 नए मामले (फाइल फोटो)

Highlightsभारत में कोरोना के 67,208 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए, कल के मुकाबले मामूली वृद्धि पिछले 24 घंटे में 1 लाख 3 हजार 570 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गयावहीं, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 3 लाख 81 हजार 903 हो गई है

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 67 हजार 208 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 2330 लोगों की मौत महामारी की वजह से इस अवधि में हो गई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 3 लाख 81 हजार 903 हो गई है। वहीं कल के अपडेट के मुकाबले आज नए केस में मामूली वृद्धि है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव मामले अब घटकर 8 लाख 26 हजार 740 रह गए हैं। 71 दिन दिन बाद देश में ये सबसे कम एक्टिव केस हैं। वहीं 26 करोड़ 55 लाख 19 हजार 251 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 3 हजार 570 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। ऐसे में कुल डिस्चार्च हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 84 लाख 91 हजार 670 पहुंच गई है। वहीं अब तक कुल 2 करोड़ 97 लाख 313 लोग देश में कोरोना से पिछले साल से अब तक संक्रमित हो चुके हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 95.93 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत है। ये लगातार 10वां दिन है जब संक्रमण दर 5 प्रतिशत से कम पर बना हुआ है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी 5 प्रतिशत से कम 3.99 प्रतिशत पर है।

Web Title: India Coronavirus update 67,208 new cases active case declines to lowest in 71 days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे