लाइव न्यूज़ :

सावधान! भारत में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में करीब 45 हजार नए केस, 464 मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 6, 2021 09:43 IST

Coronavirus India: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामले रोजाना 40 हजार से अधिक सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 44643 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 44643 नए मामले, कल के मुकाबले चार प्रतिशत की वृद्धि।24 घंटे में देश में 464 लोगों की मौत, कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 4 लाख 26 हजार 754 हो गई है।देश में अब एक्टिव केस बढ़कर अब 4 लाख 14 हजार 159 हो गए हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 44643 नए मामले सामने आए हैं। कल के मुकाबले में नए कोरोना केस में ये करीब 4 प्रतिशत की वृद्धि है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आए अपडेट के मुताबिक 42982 मामले बुधवार को सामने आए थे।

बहरहाल, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 464 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 26 हजार 754 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि गुरुवार को 41 हजार 96 लोग कोरोना महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 3 करोड़ 10 लाख 15 हजार 844 पहुंच गई है। वहीं पिछले साल से अब तक देश में कुल 3 करोड़ 18 लाख 56 हजार 757 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। 

वहीं, एक्टिव केस बढ़कर अब 4 लाख 14 हजार 159 हो गए हैं। जबकि कोरोना वैक्सीन की 49 करोड़ 53 लाख 27 हजार 595 डोज लगाई गई हैं।

केरल में एक बार फिर गुरुवार को देश में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए। यहां कल 22,040 नए केस मिले। वहीं, संक्रमण से 117 और मरीजों की मौत हो गई। गोवा में भी एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1,71, 608 हो गई। 

केरल में ताजा अपडेट के अनुसार कोरोना से मरने वालों की संख्या 17,328 पर पहुंच गई है जबकि एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 77 हजार 924 है।

वहीं, महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,695 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 63,36,220 तक पहुंच गई। साथ ही 120 और लोगों की मौत भी कोरोना से हो गई। राज्य में अभी तक कोरोना से एक लाख 33 हजार 530 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकेरलमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया