लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 38,079 नए मामले, 24 घंटे में 560 लोगों की मौत, जानें ताजा अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: July 17, 2021 09:35 IST

Coronavirus India Update: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 13 हजार 91 हो गई है। वहीं, एक्टिव केस अब घटकर 4.24 लाख के करीब पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना एक्टिव केस घटकर 4.24 लाख के करीब पहुंचेदेश में ये एक बार फिर लगातार दूसरा दिन है जब संक्रमण के मामले 40 हजार से कम हैंस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश भर में अब तक 39 करोड़ 96 लाख 95 हजार कोरोना वैक्सीन डोज दी गई है

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 38,079 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 560 लोगों की और मौत भी इस महामारी से हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह ये जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 13 हजार 91 हो गई है। वहीं 43 हजार 916 लोग पिछले 24 घंटे में बीमारी से ठीक भी हुए हैं। ऐसे में एक्टिव केस अब घटकर 4 लाख 24 हजार 25 हो गए हैं।

कोरोना रिकवरी रेट 97.31 प्रतिशत हुआ

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले साल से अब तक भारत में कुल 3 करोड़ 10 लाख 64 हजार 908 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसमें 3 करोड़ 2 लाख 27 हजार 792 लोग बीमारी को मात देने में अभी तक कामयाब हुए हैं। इसी के साथ देश में रिकवरी रेट अब बढ़कर 97.31 प्रतिशत पहुंच गया है।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश भर में अब तक 39 करोड़ 96 लाख 95 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें पिछले दिन ही 42 लाख 12 हजार टीके लगाए गए। वहीं आईसीएमआर ने बताया है कि अब तक 44 करोड़ 20 लाख कोरोना टेस्ट देश में किए जा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया