लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 2 लाख 73 हजार से अधिक नए मामले, 1619 लोगों की एक दिन में मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2021 16:11 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 2 लाख 73 हजार से अधिक नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। ये लगातार पांचवां दिन है जब 2 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 19 लाख के पार पहुंच गई हैस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 12 करोड़ से ज्यादा लोगों को अब तक देश में वैक्सीन लगाई गई हैकोरोना से मरने वालों की संख्या देश में 1 लाख 78 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में 1600 से ज्यादा मौत

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामले रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2 लाख 73 हजार 810 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 1619 लोगों की मौत भी इस दौरान हुई है। ये लगातार पांचवां दिन है जब देश में कोरोना के 2 लाख से अधिक केस एक दिन में सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1 लाख 78 हजार 769 हो गई है। वहीं अब तक कुल 1 करोड़ 50 लाख 61 हजार 919 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 1 करोड़ 29 लाख 53 हजार 821 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। 

इस बीच देश में एक्टिव मरीजों की संख्या रिकॉर्ड 19 लाख 29 हजार 329 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अब तक 12 करोड़ 38 लाख 52 हजार 566 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। 

महाराष्ट्र-दिल्ली समेत बिहार और यूपी में भी कोरोना से बुरा हाल

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र समेत दिल्ली और यूपी से भी रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 68,631 मामले आए। 

वहीं 503 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या 38,39,338 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 60,473 पहुंच गयी। ऐसे ही दिल्ली में पहली बार 25,462 नए मामले सामने आए। 

साथ ही 161 और मरीजों के मौत की भी सूचना है। दिल्ली में अब तक 12,121 लोगों की मौत हो गई है। यूपी में रविवार को कोरोना वायरस से एक दिन में अब तक सर्वाधिक 129 लोगों की मौत हो गई जबकि 30,596 नए मामले सामने आए। प्रदेश में अब तक 9,830 लोग इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। यूपी में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 1,91,457 है।

दूसरी ओर बिहार में कोरोना से 27 और व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में अब तक  1749 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। साथ ही 8690 नए मामले भी सामने आए। राज्य में अब तक 324117 लोग संक्रमित हो चुके हैं। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 44700 है।

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो