लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में तीसरे दिन कोरोना से 4 हजार मरीजों की मौत, संक्रमण के नए मामलों में आई कमी

By विनीत कुमार | Updated: May 14, 2021 10:19 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रम के नए मामलों में कमी नजर आ रही है। हालांकि, मौत की संख्या में तेजी से वृद्धि जारी है। पिछले 24 घंटे में और 4 हजार मरीजों की जान इस महामारी ने ले ली।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण के 24 घंटे में 3.43 लाख नए मामले मिले हैंदेश में लगातार तीसरा दिन जब 4 हजार या उससे अधिक लोगों की मौत कोरोना से हुई हैकोरोना से मरने वालों की कुल संख्या अब 2 लाख 62 हजार 317 हो गई है

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 3 लाख 43 हजार 144 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4000 लोगों की मौत भी इस दौरान हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। ये लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना से 4 हजार या उससे अधिक लोगों की मौत हुई है।

राहत की बात ये है कि कोरोना के नए मामलों में कमी नजर आ रही है। इन सबके बीच देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 2 लाख 62 हजार 317 हो गई है जबकि एक्टिव केस 37 लाख 4 हजार 893 हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3 लाख 44 हजार 776 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

ताजा अपडेट के अनुसार भारत में पिछले साल से अब तक कुल 2 करोड़ 40 लाख 46 हजार 809 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 2 करोड़ 79 हजार 599 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं 17 करोड़ 92 लाख 98 हजार 584 लोगों को कोरोना की वैक्सीन देश में लगाई जा चुकी है।

कोरोना: पांच राज्यों से सबसे अधिक मामले

देश में जिन पांच राज्यों से पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, उसमें महाराष्ट्र शीर्ष पर है। यहां से पिछले 24 घंटे में 42,582 मामले सामने आए हैं। वहीं, 850 लोगों की और मौत हो गई।

महाराष्ट्र में अभी तक कुल 78,857 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इसके अलावा केरल से 39,955 नए केस सामने आए जबकि 97 लोगों की मौत हुई। केरल में अभी तक 6,150 मरीजों की जान कोरोना से गई है।

कर्नाटक से 35 हजार 297 मामले, तमिलनाडु से 30 हजार 621 और आंध्र प्रदेश से 22 हजार 399 नए केस सामने आए हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 344 लोगों की और मौत भी हो गई। राज्य में अभी तक 20,712 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में 297 और आंध्र प्रदेश में 89 लोगों की मौत कोरोना से गुरुवार को हुई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया