लाइव न्यूज़ :

Corona Update India: भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 73,272 नए मामले सामने आए, 926 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: October 10, 2020 09:58 IST

Corona Update India: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 73 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले शुक्रवार को एक महीने में पहली बार एक्टिव मरीजों की संख्या 9 लाख से कम होने की बात सामने आई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 926 लोगों की मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारीदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 69,79,424 हो गई है, 59 लाख 88 हजार से अधिक लोग हो चुके हैं बीमारी से ठीक

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 73,272 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 69,79,424 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 926 लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या 1,07,416 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश में अभी एक्टिव मरीज 8,83,185 हैं जबकि 59, 88,823 लोग कोरोना महामारी से उबर चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार को ही कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या पिछले एक महीने में पहली बार 9 लाख से कम होने की खबर आई थी। 

वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार अब तक देश में कोरोना के लिए 8,57,98,698 सैंपल की जांच की जा चुकी है। ये आंकड़े 9 अक्टूबर तक के हैं। इसमें कल यानी 9 तारीख को ही 11,64,018 सैंपल की जांच की गई।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरने वालों में से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे।

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 15 लाख के पार

देश में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में शुक्रवार देर शाम तक कोविड-19 के 12,134 नये मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 15 लाख से अधिक हो गई। संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 15,06,018 हो गई है। 

साथ ही राज्य में शुक्रवार को 302 मौतें हुईं जिससे मृतक संख्या बढ़कर 39,732 हो गई। राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 12,29,339 हो गई है जबकि 2,36,491 लोगों का उपचार जारी है। 

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को 2,860 नये मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.03 लाख हो गई है। साथ ही अब तक 5,692 लोगों की मौत भी कोरोना से दिल्ली में अब तक हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में जिन 926 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 302, कर्नाटक में 114, तमिलनाडु में 68, पश्चिम बंगाल में 62, उत्तर प्रदेश में 48, दिल्ली में 39, छत्तीसगढ़ में 38, पंजाब में 32 और आंध्र प्रदेश में 31 लोगों की मौत हुई।

अब तक, कुल 1,07,416 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 39,732, तमिलनाडु में 10,120, कर्नाटक में 9,789, उत्तर प्रदेश में 6,293, आंध्र प्रदेश में 6,159, दिल्ली में 5,692, पश्चिम बंगाल में 5,501, पंजाब में 3,773 और गुजरात में 3,547 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया