लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के कहर से मामूली राहत, 24 घंटे में 3.66 लाख नए मामले, 3754 मरीजों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: May 10, 2021 10:45 IST

Coronavkirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। मृतकों की संख्या में भी पिछले 24 घंटे में कमी नजर आई है। वैसे, भारत में अब तक कोरोना से 2 लाख 46 हजार 116 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में चार दिन बाद कमी आई नजरस्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में ही 3 लाख 53 हजार 818 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैंवहीं, एक्टिव केस 37 लाख 45 हजार 237 हैं, अब तक 17 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी है वैक्सीन

भारत में लगातार चार दिनों के बाद आखिरकार कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3 लाख 66 हजार 161 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में 3754 मरीजों की मौत भी हुई है।

इससे पहले पिछले चार दिनों से चार लाख से अधिक नए मामले एक दिन में सामने आ रहे थे। इससे पहले 5 मई से रोजाना संक्रमण के चार लाख से अधिक नए केस सामने आ रहे थे। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2 लाख 46 हजार 116 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 37 लाख 45 हजार 237 हैं।

पिछले 24 घंटे में ही 3 लाख 53 हजार 818 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। इसी के महामारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या अब बढ़कर 1 करोड़ 86 लाख 71 हजार 222 हो गई है। वहीं, पिछले साल से अब तक देश में कुल 2 करोड़ 26 लाख 62 हजार 575 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने साथ ही बताया है कि देश में अब तक 17 करोड़ 1 लाख 76 हजार 603 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। 

महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में बढ़ रहे हैं कोरोना मामले

महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार कमी देखी जा रही है। राज्य में रविवार को ही 48,401 नए मामले सामने आए और 572 लोगों की मौत कोरोना से हुई।

इसी के साथ राज्य में अब तक कोरोना से 75,849 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में इस साल 5 अप्रैल के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब एक दिन में 50,000 से कम नए मामले सामने आए हैं।

हालांकि कर्नाटक की स्थिति चिंता पैदा करने वाली है। राज्य में रविवार को कोरोना के  47,930 नए मामले सामने आए। वहीं, महामारी से 490 और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की कुल संख्या 18,776 हो गई है। 

दूसरी ओर दिल्ली में आखिरी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 273 लोगों की मौत हुई, जो 21 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं। साथ ही 13,336 नए मामले भी सामने आए। दिल्ली में 12 अप्रैल के बाद एक दिन में ये सबसे कम हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया