लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 1.65 लाख नए मामले, 3460 लोगों की हुई मौत

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2021 09:54 IST

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब सवा तीन लाख से ऊपर हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 3460 लोगों की जान कोरोना महामारी ने ली है। वहीं, 21 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या सवा तीन लाख के पारपिछले 24 घंटे में 2 लाख 76 हजार से अधिर मरीज कोरोना से ठीक होने में भी कामयाब हुए हैंअब तक कुल 21 करोड़ 20 लाख 66 हजार 614 लोगों को लगाई गई है वैक्सीन

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में और कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 1 लाख 65 हजार 553 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। पिछले करीब 6 हफ्तों में देश में एक दिन में ये सबसे कम केस हैं। साथ ही ये लगातार छठा दिन भी है जब संक्रमण दर 10 प्रतिशत से कम रहा।

मंत्रालय के अनुसार देश में 3460 लोगों की जान भी कोरोना की वजह से गई है। इसी के साथ देश में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या अब बढ़कर 3 लाख 25 हजार 972 हो गई है। वहीं अब तक कुल 2 करोड़ 78 लाख 94 हजार 800 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 2 करोड़ 54 लाख 54 हजार 320 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।

ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या अब देश में घटकर 21 लाख 14 हजार 508 रह गई है। पिछले 24 घंटे में ही 2 लाख 76 हजार 309 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 21 करोड़ 20 लाख 66 हजार 614 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया है कि पिछले 24 घंटे में देश भर में 20 लाख 63 हजार 839 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। ऐसे में देश में अब तक कुल 34 करोड़ 31 लाख 83 हजार 748 टेस्ट किए जा चुके हैं।

बता दें कि देश में कोरोना से मृत्यु दर अभी 1.16 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है। फिलहाल कोरोना एक्टिव मामलों को देखें तो दुनिया में भारत दूसरे स्थान पर है। 

कोरोना से मौत के मामले में भारत अभी तीसरे स्थान पर है। कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें (6 लाख से ज्यादा) अमेरिका और फिर ब्राजील (साढ़े चार लाख से ज्यादा) में हुई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया