लाइव न्यूज़ :

भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण दर 5 प्रतिशत से कम, 24 घंटे में 92,596 नए मामले, 2219 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: June 9, 2021 10:50 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 2219 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 1 लाख 62 हजार से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 13 लाख से कम हुईपिछले 24 घंटे में देश में 1 लाख 62 हजार 662 लोग हुए डिस्चार्जभारत में कल के अपडेट के मुकाबले नए केसों में मामूली वृद्धि पर संक्रमण दर 5 प्रतिशत से कम

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 92 हजार 596 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। वहीं 2219 लोगों की मौत भी इस अवधि में महामारी से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह ये जानकारी दी गई।

इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 3 लाख 53 हजार 528 हो गई है। राहत की बात ये है कि लगातार दूसरे दिन दैनिक कोरोना संक्रमण दर 5 प्रतिशत से नीचे है। वहीं ये लगातार दूसरा दिन भी है जब कोरोना के एक लाख से कम नए मामले देश में सामने आए हैं। 

हालांकि कल के मुकाबले आज के अपडेट के अनुसार नए कोरोना केस में मामूली वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 90 लाख 89 हजार 69 हो गई है। इसमें वैसे 2 करोड़ 75 लाख 4 हजार 126 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में ही 1 लाख 62 हजार 662 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

कोरोना एक्टिव मामले 13 लाख से कम

इन सबके बीच कोरोना एक्टिव केसों की संख्या अब देश में 13 लाख से भी कम हो गई है। देश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या ताजा अपडेट के अनुसार घटकर 12 लाख 31 हजार 415 हो गई है। 

भारत में ये लगातार 27वां दिन भी है जब संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या संक्रमित हो रहे लोगों से ज्यादा है। वहीं 23 करोड़ 90 लाख 58 हजार 360 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। भारत में रिकवरी रेट अब बढ़कर 94.55 प्रतिशत हो गया है।

 

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार देश में पिछले साल से अब तक कोरोना के 37 करोड़ 1 लाख 93 हजार 563 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। इसमें कल यानी 8 जून को 19 लाख 85 हजार 967 टेस्ट किए गए।

भारत में 24 घंटे में आए कुल नए कोरोना मामलों में 67.04 प्रतिशत पांच राज्यों से हैं। इसमें तमिलनाडु शीर्ष पर है। यहां से 18023 नए मामले आए हैं। वहीं केरल से 15567, महाराष्ट्र से 10891 और कर्नाटक से 9808 केस आए हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश से भी 24 घंटे में 7796 मामले पिछले 24 घंटे में मिले हैं। केवल तमिलनाडु से ही 19.46 प्रतिशक नए केस सामने आए हैं।

देश में साथ ही पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है। यहां 702 लोगों की जान गई है। वहीं तमिलनाडु में 409 लोगों की मौत कोरोना से एक दिन में हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?