लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 लाख के पार, अमेरिका-ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा ऐसा देश

By विनीत कुमार | Updated: May 23, 2021 21:25 IST

भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब तीन लाख के आंकड़े को पार कर गई है। वर्ल्डमीटर के अनुसार दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा 6 लाख से अधिक मौतें अमेरिका में हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में विभिन्न राज्यों से आए आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 3 लाख के पारअमेरिका कोरोना से सबसे बुरी तरह से प्रभावित देश, यहां 6 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैंब्राजील में पिछले एक साल में करीब साढ़े चार लाख मौतें कोरोना की वजह से हुई हैं

भारत में कोरोना संक्रमण से पिछले एक साल में मरने वालों की तादाद अब तीन लाख के पार हो गई है। इसी के साथ अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत अब दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया है जहां कोरोना से तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में पिछले कई हफ्ते से रोजाना दो लाख से अधिक केस आ रहे हैं। इससे पहले कुछ दिन रोजाना नए मामलों की संख्या 4 लाख से भी पार कर गई थी। साथ ही 4 हजार से ऊपर लोगों की मौत भी हो रही थी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में इसमें कमी आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार ही पिछले 24 घंटे में 2 लाख 40 हजार 842 नए कोरोना केस सामने आए थे। इसी के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 26 करोड़ 65 लाख 30 हजार 132 पहुंच गया था। वहीं, 3741 मौतें भी दर्ज की गई थी।

ऐसे में मृतकों का आंकड़ा 2,99,266 पहुंच गया था। इसके बाद दिन भर विभिन्न राज्यों से आए अपडेट के अनुसार अब मृतकों का आंकड़ा तीन लाख को पार कर गया है।

अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें

वर्ल्डमीटर के आंकड़ों के मुताबिक भारत में रविवार देर शाम 9 बजे के अपडेट के अनुसार भारत में अब तक कुल 3 लाख 2 हजार 744 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दुनिया में सबसे ज्यादा आए कोरोना मामलो की बात करें तो भारत इस मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

अमेरिका में सबसे ज्यादा अभी तक पिछले एक साल में कुल 33 करोड़ से अधिक कोरोना केस आ चुके हैं। वहीं तीसरे स्थान पर ब्राजील है जहां 16 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं।

अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश रहा है। यहां अब तक 6 लाख 3 हजार 896 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्राजील में 4 लाख 48 हजार 291 लोगों की मौत कोरोना से पिछले एक साल में हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं