लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कहर! एक दिन में रिकॉर्ड 2.34 लाख से अधिक नए केस, 1341 लोगों की गई जान

By विनीत कुमार | Updated: April 17, 2021 10:21 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना के लगातार तीसरे दिन दो लाख से अधिक नए केस आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या भी अब देश में 16 लाख के पार हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 2 लाख 34 हजार से अधिक नए मामलेपिछले 24 घंटे में 1341 लोगों की मौत, कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1लाख 75 हजार के पारभारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या भी 16 लाख के पार हो गई है, 11 करोड़ लोगों को लगाई गई है वैक्सीन

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार वृद्धि जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख 34 हजार 692 नए केस सामने आए हैं। ये पहली बार है जब एक दिन में कोरोना के इतने अधिक नए केस आए हैं। वहीं, ये लगातार तीसरा दिन भी है जब कोरोना के दो लाख से अधिक केस भारत में मिले हैं। 

इसी के साथ देश में अब तक कुल एक करोड़ 45 लाख 26 हजार 609 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें हालांकि एक करोड़ 26 लाख 71 हजार 220 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 23 हजार 354 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

कोरोना से 24 घंटे में भारक में 1341 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से देश में 1341 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1 लाख 75 हजार 649 हो गई है। वहीं, देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या अब 16 लाख के पार हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 16,79,740 कोरोना एक्टिव मरीज हैं। वहीं, अब तक 11 करोड़ 99 लाख 37 हजार 641 लोगों को कोरोना टीका भारत में लगाया जा चुका है।

महाराष्ट्र में कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 63,729 नए मामले सामने आए। ये अभी तक एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 398 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। 

राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 37,03,584 हो गई है जबकि 398 और लोगों की मौत होने से संक्रमण से राज्य में अब तक 59,551 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले राज्य में 11 अप्रैल को सर्वाधिक 63,294 नए मामले सामने आए थे। उसके बाद 15 अप्रैल को राज्य में 61,695 मामले आए थे।

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को 19,486 नए मामले सामने आये और इस महामारी से 141 और मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में एक दिन की संक्रमितों की यह अब तक सर्वाधिक संख्या है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 27,426 नए मामले सामने आये जबकि संक्रमण से 103 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब मृतकों की कुल संख्या 9,583 हो गई है। बिहार में भी 6 हजार से अधिक नए कोरोना केस शुक्रवार को मिले। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया