लाइव न्यूज़ :

Corona Update: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 43 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 89 हजार नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: September 9, 2020 10:34 IST

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 89,706 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले मंंगलवार सुबह आए अपडेट में 80 हजार से कम नए केस आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 74 हजार के करीब पहुंच गया है, पिछले 24 घंटे में 1100 से अधिक मौतेंपिछले 24 घंटे में 89 हजार से अधिक नए मामले भी सामने आए हैं, सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से हैं

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अब 43 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण के 89,706 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 1115 लोगों की मौत भी कोरोना से इस अवधि में हुई है। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 73,890 हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार अब देश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 43,70,129 हो गई है। इसमें एक्टिव केस हालांकि 8,97,394 हैं। वहीं, 33,98,845 लोगों इस महामारी से अब तक ठीक भी हुए हैं। 

वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया है कि देश में अब तक 5,18,04,677 सैंपल की जांच की गई है। ये आंकड़े 8 अक्टूबर तक के हैं। इसमें कल यानी मंगलवार को ही कोरोना के लिए 11,54,549 सैंपल की जांच की गई।

देश में अभी कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.69 प्रतिशत हो गई है। भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी जबकि 23 अगस्त को 30 लाख के पार और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी।

बता दें कि कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मंगलवार को 20,131 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 9,43,772 हो गई है। वहीं, और 380 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल तादाद 27,407 हो गई है। राज्य में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 2,43,446 है। 

मुंबई में संक्रमण के 1,346 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,58,756 हो गई है। शहर में 42 रोगियों की मौत के साथ शहर में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 7942 हो चुकी है। राज्य में अब तक 47,89,682 जांच की जा चुकी हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया